भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया.
अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज़ 1,024 गेंदों का सामना करते हुए इस मुकाम को हासिल कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में 1,164 गेंदों में 2,000 टी20I रन पूरे किए थे.
अभिषेक ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास लिख दिया है. रिकॉर्ड बनाने के बाद अभिषेक यहीं नहीं रुके. उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. पहले मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए अभिषेक शर्मा ने इंदौर के मैदान पर छक्कों-चौकों की बरसात कर दी.
The Abhishek Sharma Show in Indore! 🤩 He brings up a scintillating 18-ball 5️⃣0️⃣ 🔥 #TeamIndia 87/1 after just 6 overs. Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 https://t.co/Uu4QRXiYrF
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
पारी के दूसरे ही ओवर में अभिषेक ने चेस की गेंद पर दो शानदार छक्के और एक कवर के ऊपर से बाउंड्री बटोरी. उन्होंने शमर स्प्रिंगर और शमर जोसेफ की गेंदों को भी मैदान के बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
संजू सैमसन के सस्ते में आउट होने के बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली. अभिषेक ने 30 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली, हालांकि 10वें ओवर में स्प्रिंगर ने उन्हें कैच आउट कर उनकी इस पारी का अंत किया.