scorecardresearch
 

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया

महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. तुषार गांधी ने कहा कि हिरासत के बावजूद वे शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अगस्त क्रांति मैदान में अपने साथियों के समर्थन में जुटेंगे.

Advertisement
X
पुलिस ने तुषार गांधी को हिरासत में लिया (Credits: Reuters)
पुलिस ने तुषार गांधी को हिरासत में लिया (Credits: Reuters)

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. तुषार गांधी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, जंतर-मंतर पर मौजूद अपने साथी भारतीयों के समर्थन में शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में लोग जरूर जुटेंगे. 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि हिरासत की कार्रवाई के बावजूद समर्थन जुटाने का कार्यक्रम जारी रहेगा. बता दें, शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरते ही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रोका और अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में लिया. 

CJP अपने रुख पर अडिग

 कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वह अपने रुख पर अडिग है. पार्टी का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. सीजेपी ने साफ कहा है कि चाहे नेतृत्व साथ हो या नहीं उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. 

CJP ने इसे लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की कोशिश बताया है. CJP ने कहा कि जब इस तरह लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की कोशिश होती तो लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी जनता को लेनी पड़ती है. पार्टी ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो और तुरंत हो.

Advertisement

इसके अलावा, शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वे अपने माता-पिता के पास आए हैं. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली थी. पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement