scorecardresearch
 

आंध्र के NTR में भीषण सड़क हादसा, कीसरा टोल प्लाजा पर कार को फ्लाई ऐश टैंकर ने कुचला, वकील की मौत

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक अनियंत्रित फ्लाई ऐश टैंकर ने कार को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर पलट गया. इस दुर्घटना में गुंटूर के एक वकील की जान चली गई. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
आंध्र में कीसरा टोल प्लाजा पर फ्लाई ऐश टैंकर ने कार को कुचला. (photo: ITG)
आंध्र में कीसरा टोल प्लाजा पर फ्लाई ऐश टैंकर ने कार को कुचला. (photo: ITG)

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में शनिवार को कीसरा टोल प्लाजा पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया. फ्लाई ऐश से भरा भारी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और एक कार पर गिर पड़ा, जिसमें सवार गुन्टूर के वकील पी. श्रीनिवास राव की मौके पर ही मौत हो गई.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि टोल गेट के पास पहुंचते ही टैंकर के ब्रेक फेल हो गए थे. जिसकी वजह से टैंकर चालक के कंट्रोल से बाहर हो गया.

पुलिस ने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित हुआ टैंकर ने पहले पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसके ऊपर पलट गया, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के सही क्रम और कारणों की पुष्टि की जा सके.

पुलिस का कहना है कि टैंकर सीधे कार पर गिरने के कारण बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया. पुलिस और टोल प्लाजा स्टाफ ने दो घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास किए. बाद में क्रेन की मदद से भारी टैंकर को उठाकर कार को बाहर निकाला गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement