आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) भारत के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित एक राज्य है (State of India). राज्य की राजधानी अमरावती (Amaravati) है जो राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है (Capita of Andhra Pradesh). इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में तेलंगाना, उत्तर में छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व में ओडिशा, दक्षिण में तमिलनाडु, पश्चिम में कर्नाटक और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से लगती है. गुजरात के बाद भारत में इसकी दूसरी सबसे लंबी तटरेखा है, जिसकी लंबाई लगभग 974 किमी है (Andhra Pradesh Geographical Location). यह 162,975 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है जो इसे सातवां सबसे बड़ा राज्य बनाता है (Andhra Pradesh Total Area). इस राज्य की जनसंख्या 49,386,799 है (Andhra Pradesh Population). यह भारत का दसवां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है.
स्वतंत्रता से पहले भारत में 1 अक्टूबर 1953 को आंध्र राज्य भाषाई आधार पर बनने वाला पहला राज्य था. 1 नवंबर 1956 को आंध्र प्रदेश बनाने के लिए आंध्र राज्य को हैदराबाद राज्य के तेलुगु भाषी क्षेत्रों में मिला दिया गया था. इसके बाद जून 2014 में अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए राज्य का पुनर्गठन किया गया (Andhra Pradesh Formation). आंध्र प्रदेश में तीन क्षेत्र शामिल हैं- तटीय आंध्र, उत्तराखंड और रायलसीमा (Andhra Pradesh 3 Regions). इसके कुल 26 जिले हैं, जिसमें तटीय आंध्र क्षेत्र में 12, उत्तराखंड में 6 और रायलसीमा क्षेत्र में 8 जिले शामिल हैं (Andhra Pradesh Districts).
आंध्र प्रदेश कभी देश में एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल और बौद्ध शिक्षा केंद्र था, जिसे राज्य के कई स्थलों में मठ के खंडहर, चैत्य और स्तूप के रूप में देखा जा सकता है. स्थानीय रूप से खनन किए गए हीरों में कोल्लूर खदान से कोहिनूर भी शामिल हैं (Andhra Pradesh Tourism).
यह जिला चावल का एक प्रमुख उत्पादक भी है जिसे "भारत का चावल का कटोरा" कहा जाता है (Andhra Pradesh Economy).
इसकी आधिकारिक भाषा तेलुगु है. यह भारत की शास्त्रीय भाषाओं में से एक है और भारत में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और दुनिया में 11वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. आंध्र प्रदेश की दूसरी आधिकारिक भाषा उर्दू है (Andhra Pradesh Languages).
आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हत्या, यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. विपक्षी दल YSRCP ने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस और सरकार अपराधों में गिरावट का दावा कर रही है.
महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 2026 के कमजोर मॉनसून और अल-नीनो के कारण भारी सूखा पड़ा है. महाराष्ट्र के 74 प्रतिशत तालुकों और आंध्र के आधे से ज्यादा मंडलों में सूखा घोषित है. फसलें मुरझाईं, पानी की कमी बढ़ी, स्वास्थ्य, खेती, कारोबार और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है.
भारतीय नौसेना के नाविक प्रदीप मुखर्जी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 3 अक्टूबर को कोयंबटूर स्थित INS अग्रणी से उन्हें गिरफ्तार किया.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी SEZ स्थित फार्मा कंपनी में आज सुबह करीब 8 बजे पानी का बॉयलर फट गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां की एक दवा बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक एक भयानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में अब तक चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की पहचान भी कर ली गई है, जिनमें से दो लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल और एक स्थानीय आंध्र प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2026' में बोलते हुए, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि युवा पीढ़ी, खासकर तेज़ी से बदलाव की मांग कर रही है और सरकार अपने कार्यकाल के दौरान ठोस नतीजे दिखाना चाहती है.
अमेरिका में इलाज करा रहे आंध्र प्रदेश के भारत की एक अपील सोशल मीडिया पर सामने आई है. वह पिछले चार साल से एडवांस्ड लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं. भारत की इच्छा है कि वह अपने घर, अपनी मां और परिवार के बीच लौट सकें. लेकिन बीमारी ने उन्हें सामान्य फ्लाइट में बैठकर भारत आने की हालत में भी नहीं छोड़ा है. उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से एयर एंबुलेंस के जरिए वापसी में मदद की गुहार लगाई है.
NTR जिले में VTPS कूलिंग कैनाल से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कल्याणी उर्फ दुर्गा के रूप में की. जांच में सामने आया कि महिला का विजयवाड़ा के भवानीपुरम में मटन दुकान चलाने वाले शख्स से संबंध था. पैसों को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या का शक है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
आंध्र प्रदेश के ताडेपल्ली में 64 साल के एक बुजुर्ग ने कृष्णा नदी में छलांग लगा दी. रात करीब 10:30 बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक SI नारायण मौके पर पहुंचे. नदी में तेज बहाव था, लेकिन उन्होंने स्थानीय तैराकों पीता मल्लेश्वर राव और पीता गोपी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. छोटी नाव के सहारे तीनों नदी में उतरे और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में येलरु नहर का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पेड्डापुरम-वाडलामुरु और समरलाकोटा-पिठापुरम सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. समरलाकोटा के उप्पुवारी सत्रम के पास TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. कई इलाके जलमग्न होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक कंडक्टर और बुजुर्ग यात्री के बीच 5 रुपये के बकाया पैसे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. कंडक्टर ने बुजुर्ग यात्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बुजुर्ग ने कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस कस्टडी में मौत, शव के गायब होने और जांच में कथित खामियों के मामले ने अब सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खींचा है. अदालत के सख्त सवालों के बाद CBI जांच की संभावना सामने आई है. वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं.
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में भारी बारिश के बाद ओनुकोण्डा गांव का नाला उफान पर है. यहां पुल नहीं होने की वजह से आदिवासी ग्रामीणों को तेज बहाव वाले पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. सामने आए वीडियो में एक शख्स बच्चे को कंधे पर बैठाकर उफनते नाले को पार करता नजर आया.
आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन की वजह से बनने वाला तूफान टकराया. पेड्डा वाल्टेयर में 278 मिमी बारिश हुई. हवाएं 55-65 किमी प्रति घंटा तक रहीं. अब यह कमजोर पड़ते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के टेक्कली मंडल में भारी बारिश और चक्रवात के बीच बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए पांच युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. रेलवे ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बाढ़ के पानी में मछली पकड़ने गए पांच लड़के रेलवे ट्रैक पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. मृतकों में चार इंटरमीडिएट छात्र बताए गए हैं. वीडियो में जानें मामला.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ग्रामीण बैंक शाखा से करीब 60 ग्राम सोना चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी ने कागज की शीट की आड़ लेकर वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार दोपहर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. टेक्कली इलाके के रविवलसा के पास राज्या रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 12:45 बजे हुआ. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हॉस्टल से करीब 4-5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक तक ये युवक किन परिस्थितियों में पहुंचे थे.
बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन आंध्र-ओडिशा तट के बहुत करीब आ गया है. 23 सितंबर रात को विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच पार करने की संभावना. भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी.
विजयवाड़ा में विनायका चविथि अन्नदानम की तैयारी के दौरान 46 साल की सुजाता खौलते सांभर के बड़े बर्तन में गिर गईं और बाद में उनकी मौत हो गई. सीसीटीवी में कैद इस हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है और अब इंतजाम में किसी लापरवाही की भी जांच कर रही है.
रात में सभी छात्राएं सो रही थीं, सुबह उठने पर बाल कटे मिले तो हॉस्टल में हड़कंप मच गया. पहले शक हुआ कि कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में घुसा था, लेकिन CCTV फुटेज देखने के बाद कहानी कुछ और ही निकली. जानें क्या है पूरा मामला?