scorecardresearch
 

'मैं वर्जिन हूं' बोलकर करण के शो पर सलमान ने मचाया था तहलका, अब आखिरी बार खोलेंगे कौन-से राज?

करण जौहर अपने सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'कॉफी विद करण' का अंत सलमान खान के साथ करने वाले हैं. शो के आखिरी एपिसोड में सुपरस्टार आ रहे हैं, जिसकी घोषणा करण ने खुद की है.

Advertisement
X
सलमान लगाएंगे चार चांद (Photo: ITGD)
सलमान लगाएंगे चार चांद (Photo: ITGD)

करण जौहर अपने सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल चैट शो 'कॉफी विद करण' को वापस ओटीटी पर ला रहे हैं. पिछले कई सालों में इस शो ने कई सारे बड़े सितारों की पोल खोली है, और उनके लिए कॉन्ट्रोवर्सी भी पैदा की है. अब एक आखिरी बार करण बतौर होस्ट इस शो को वापस लेकर आ रहे हैं. हालांकि इस बार ये आखिरी सीजन होने वाला है, जिसका खुलासा खुद फिल्ममेकर ने भी किया. 

करण के शो पर लौट रहे सलमान

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 9वें सीजन में यूं तो कई बड़े सितारे आने वाले हैं. मगर उनके शो को ग्रैंड बनाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान आ चुके हैं. वो इस सीजन आएंगे. इस एपिसोड से जुड़ा एक छोटा सा टीजर भी जारी हुआ है. कॉफी विद करण के नए टीजन में सलमान खान की एंट्री को टीज किया गया है. शुरुआत में हम सलमान का आइकॉनिक ब्रेसलेट देखते हैं, फिर उनकी झलक दिखती है. सुपरस्टार ऐलान करते हैं कि वो करण के शो पर आ रहे हैं.

करण ने भी कहा कि उनके शो का लास्ट सीजन है, तो सभी उनकी बातचीत को जरूर देखें. अंत में वो सलमान से पूछते हैं कि क्या ये टीजर रिलीज हो सकता है? तो सुपरस्टार भी अपनी मंजूरी दे देते हैं. हालांकि ये उनके शो का पहला एपिसोड होगा या सबसे आखिरी, ये तो वक्त आने पर पता चलेगा. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो सलमान सबसे आखिर में आएंगे, और इस 22 साल से चले आ रहे शो का समापन करेंगे.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

यादगार था सलमान का एपिसोड

यानी करण जौहर और सलमान खान एक आखिरी बार काउच पर बैठकर चटपटी बातें करते नजर आएंगे. फैंस के लिए ये काफी खास मौका भी होने वाला है. देखना है कि क्या इस बार भी सलमान फिल्ममेकर की बोलती बंद करेंगे या नहीं. 

पिछली बार जब सलमान खान कॉफी विद करण के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में आए थे, तब उन्होंने करण के सवालों से ऐसे-ऐसे जवाब दिए थे जिससे बाद में सनसनी मच गई थी. ये वही एपिसोड था जिसमें सलमान ने कहा था कि वो वर्जिन हैं. साथ ही, रैपिड फायर राउंड में कई चौंकाने वाले जवाब भी दिए थे. 

सलमान ने अपनी बेबाकी से कॉफी विद करण शो को हमेशा यादगार बनाया है. अब देखना है कि एक आखिरी बार भी क्या ऐसा होगा? करण का शो 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement