scorecardresearch
 

15 साल की किशोरी हुई प्रेग्नेंट, दिया मृत बच्चे को जन्म; पेट दर्द लेकर अस्पताल पहुंची तब हुआ खुलासा

UP News: बांदा में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. गर्भवती किशोरी ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया. पुलिस ने आरोपी मंजू उर्फ बंटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
मजदूरी के दौरान आरोपी ने किशोरी को बनाया हवस का बनाया शिकार.(Photo:ITG)
मजदूरी के दौरान आरोपी ने किशोरी को बनाया हवस का बनाया शिकार.(Photo:ITG)

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है. किशोरी गर्भवती हो गई थी. प्रसव के दौरान उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया. फिलहाल किशोरी अस्पताल में भर्ती है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला पैलानी थाना इलाके का है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग घर में किसी को बताए बिना जिला अस्पताल पहुंची थी. उसने पेट दर्द की शिकायत की. अस्पताल में महिला डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की. जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद प्रसव हुआ, जिसमें उसने एक मृत नवजात को जन्म दिया.

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मोरंग ढोने के काम के दौरान एक युवक ने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया था. शिकायत के आधार पर पैलानी थाने में मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंजू उर्फ बंटा, निवासी पैलानी थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की तैयारी

डीएसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि नाबालिग गर्भवती पीड़िता इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी. प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ. इसके बाद आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

वहीं, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement