scorecardresearch
 

चलते-चलते इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास पर एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
X
हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक है. (Photo- ITGD)
हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक है. (Photo- ITGD)

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग गुंटूर के नंबुरु में एक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. जब वो विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास से गुजर रहे थे, तभी अचानक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई.

आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वो अंदर ही फंस गए और चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल हुए व्यक्ति की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है.

(Photo- ITGD)

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान नुन्ना के रहने वाले कोमारेड्डी रामदेव (39), उनकी मां कोमारेड्डी अरुणा, एक बच्चे और नंबुरु के रहने वाले टिगुरु विजया के रूप में हुई है.

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि कार में आग कैसे लगी. तकनीकी जांच के बाद ही यह बात सामने आ पाएगी कि आग वाहन के बैटरी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement