scorecardresearch
 

BYD Sealion 7: एक-दो नहीं पूरे 11 एयरबैग! 567KM रेंज वाली धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

BYD Sealion 7 में कंपनी की सेल-टू-बॉडी (CTB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा SUV में इंटेलिजेंस टॉर्क एडॉप्शन कंट्रोल (iTAC) तकनीक भी मिलती है. 11 एयरबैग से लैस इस इलेक्ट्रिक कार के इस स्पेशल एडिशन के केवल 150 यूनिट की ही बिक्री होगी.

Advertisement
X
BYD Sealion 7 को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Photo: Byd.com
BYD Sealion 7 को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Photo: Byd.com

2त्योहारी सीजन के शुरू होते ही कार कंपनियों ने नए मॉडलों को पेश करना शुरू कर दिया है. अब चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रिम (BYD) ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Sealion 7 का खास एडिशन पेश किया है. कंपनी ने इसे BYD Sealion 7 Festive Edition नाम दिया है, जिसकी कीमत 50.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी भारत में इसकी सिर्फ 150 यूनिट बेचेगी, तो आइये जानें क्या है इसमें ख़ास- 

यह SUV मौजूदा Sealion 7 के प्रीमियम वेरिएंट पर बेस्ड है. इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया टैन और ब्लैक इंटीरियर है. हालांकि, इसके पावरट्रेन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी ग्राहकों को पहले की तरह दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, लेकिन केबिन का लुक पहले से अलग होगा.

BYD Sealion 7
BYD Sealion 7 में ब्लेड बैटरी पैक दिया गया है. Photo: BYD India

इस इलेक्ट्रिक कार में 82.56kWh की ब्लेड बैटरी दी गई है. इसमें कंपनी की सेल-टू-बॉडी (CTB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा SUV में इंटेलिजेंस टॉर्क एडॉप्शन कंट्रोल (iTAC) तकनीक भी मिलती है, जो बेहतर कंट्रोल के लिए पहियों तक टॉर्क के डिस्ट्रीब्यूशन को ऑप्टिमाइज करने में मदद करती है.

यह भी पढें: 6.30 लाख कीमत... 35KM माइलेज! ताबड़तोड़ बिक रही ये फैमिली कार

Advertisement

इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 230kW यानी करीब 313hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV महज 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी रेंज 567 किलोमीटर बताई गई है. हालांकि, यह आंकड़ा NEDC टेस्ट साइकिल के आधार पर है. रियल कंडिशन में ड्राइविंग रेंज सड़क, मौसम, ड्राइविंग स्टाइल जैसी चीजों से अलग हो सकता है.

कार की साइज

लंबाई 4830 मिमी
चौड़ाई 1925 मिमी
उंचाई  1620 मिमी
बूट स्पेस 500 लीटर
व्हीलबेस 2930 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस 163 मिमी
सीटों की संख्या 5
BYD Sealion 7
यह SUV महज 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. Photo: BYD

SUV में मिलते हैं ये फीचर्स

Sealion 7 Festive Edition में नए इंटीरियर कलर के अलावा कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, क्विल्टेड नप्पा लेदर सीटें और इलेक्ट्रिक सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है. इसके अलावा ड्राइवर की सुविधा के लिए हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है. सेफ्टी के मामले में भी BYD Sealion 7 काफी बेहतर है. इसमें 11 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा इस SUV को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. 

बता दें कि, BYD Sealion 7 को भारत में साल 2025 में पेश किया गया था. कंपनी के मुताबिक, देश में इस इलेक्ट्रिक SUV की 4,500 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. अब फेस्टीव एडिशन के जरिए कंपनी ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो में एक नया लिमिटेड एडिशन जोड़ा है. इसके रेगुलर मॉडल की शुरुआती कीमत 41.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement