scorecardresearch
 

पहले से तैयार था CJP का प्लान 'B', अब अंजिक्य शिंदे लीड कर रहे प्रदर्शन, कौन हैं ये 

अभिजीत दिपके के हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली में सीजीपी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी अजिंक्ये शिंदे को दी गई है. शिंदे अब पार्टी के प्रदर्शन को लीड कर रहें हैं. जानें कौन हैं शिंदे?

Advertisement
X
 अब अजिंक्ये शिंदे कर रहे सीजेपी प्रदर्शन का नेतृत्व
अब अजिंक्ये शिंदे कर रहे सीजेपी प्रदर्शन का नेतृत्व

नई दिल्ली में फ्लाइट के अंदर से 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनकी टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है. ऐसे में दिपके ने ऐलान किया है कि अब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी पार्टी के अजिंक्ये शिंदे करेंगे. सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. साफ है कि सीजेपी ने पहले से प्लान 'B' तैयार कर रखा था. 

कौन हैं अजिंक्ये शिंदे जिनके कंधों पर सीजीपी की जिम्मेदारी

सीजेपी के प्रदर्शन की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी अजिंक्ये शिंदे को सौंपी गई है. शिंदे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं. दिपके ने राष्ट्रीय टीम के ऐलान के दौरान यह बड़ा पद दिया था.  35 वर्षीय शिंदे महाराष्ट्र के 
रहने वाले हैं. इससे पहले वह 'आम आदमी पार्टी' (AAP) की युवा विंग के संयोजक व सह-प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं.
 
आईटी प्रोफेशनल हैं अजिंक्ये शिंदे

अजिंक्ये शिंदे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. महाराष्ट्र के अलीबाग निवासी शिंदे के पिता किसान हैं. बाद में पूरा परिवार लातूर में बस गया. शिंदे मुख्य रूप से आईटी प्रोफेशनल हैं. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद पूणे में कई वर्ष आईटी कंपनियों में भी काम किया. बाद में नौकरी छोड़ने के साथ राजनीति में सक्रिय हो गए।
 
आप से शुरू किया राजनीतिक सफर 

Advertisement

महाराष्ट्र में शिंदे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े थे. वह पार्टी की युवा इकाई के संयोजक रहने के साथ और राष्ट्रीय संगठन निर्माण टीम के सदस्य के रूप में जुड़े रहे। अजिक्ये अधिकारिक तौर पर 6 अगस्त 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े और संगठन प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली. हालांकि जुलाई में हुए सीजेपी के प्रदर्शन  के दौरान भी शिंदे ने बैक स्टेज प्रदर्शन की कमान संभाल रखी थी.
 
अभिजीत, सौरभ, रांका पहले ही हिरासत में 

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचने के साथ ही CJP के नेताओं अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका) को हिरासत में ले लिया गया था. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement