scorecardresearch
 

टॉप लीडरशिप, टॉप स्पॉट… CJP का एक्शन टाइम , पुलिस का रिएक्शन... पहले 7 घंटे की टाइमलाइन

10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन की प्लानिंग से लेकर दिल्ली पुलिस के एक्शन तक, हर कदम पर नजर रही. टॉप लीडरशिप, अहम लोकेशन और मिनट-दर-मिनट बदलते घटनाक्रम ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को खास बना दिया. पढ़ें कहां क्या हुआ और किस मोड़ पर पूरा घटनाक्रम बदल गया?

Advertisement
X
CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की तैनाती.  (Photo: PTI)
CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की तैनाती. (Photo: PTI)

सीजेपी की टॉप लीडरशिप, दिल्ली के टॉप स्पॉट और बड़े प्रदर्शन की तैयारी. लेकिन 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP की प्रोटेस्ट प्लानिंग पर दिल्ली पुलिस ने ऐसा पहरा बिठाया कि पूरा प्लान ही धराशायी हो गया. जिन रास्तों और ठिकानों पर जुटकर प्रदर्शन के जरिए बड़ा संदेश देने की तैयारी थी, वहां दिल्ली पुलिस फ्रंट फुट पर तैनात थी. सुरक्षा इंतजाम, निगरानी और मौके पर पुलिस की मुस्तैदी ने प्रदर्शन की पूरी कवायद को चुनौती दे दी. आखिर दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन की रणनीति को कैसे नाकाम किया और इसके पीछे क्या थी पुलिस की तैयारी?

तारीख: 10 अक्तूबर,  समय: सुबह 6 बजे

सूरज की पहली किरण. दिल्ली वीकेंड के लिए जागने लगी थी. लेकिन जंतर-मंतर पर पुलिस की पुरकश तैनाती थी. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रात से ही यहां डेरा डाल चुके थे. 

इस समय के आस-पास मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट और ITO मेट्रो स्टेशन के आस-पास पुलिस चप्पे-चप्पे पर पहुंच चुकी थी. 

सुबह 6.43

सुबह का उजाला बढ़ा. जंतर-मंतर पर कई एंट्री पॉइंट पर पुलिस बैरिकेड लगा दिए गए.  

सुबह 6.48

दिल्ली के पूर्वी बॉर्डर पर गाजीपुर से खबर आती है. पुलिस वहां भी मुस्तैद थी. बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिए गए थे. दिल्ली के बाहर से कोई भी राजधानी की सीमा में नहीं आ सकता था. 

सुबह 6.58 

अगल अपडेट टिकरी अपडेट से आया. दिल्ली पुलिस यहां भी अलर्ट थी. यहां पुलिस सभी गाड़ियों की तलाशी ले रही थी. 

Advertisement

अप्सरा बॉर्डर पर भी पुलिस की भारी तैनाती दिखी. सेफ्टी गियर और डंडे लेकर पुलिस पुलिस यहां भी तैनात दिखी. 

सुबह 7.01 
 
चिल्ला बॉर्डर पर भी पुलिस की तगड़ी मौजूदगी थी, लेकिन सड़कें खाली थी. 

सुबह 7.13 

अगली खबर मुंबई से आते हैं. CJP फाउंडर मुंबई दिल्ली के लिए नकलते हैं.  मुंबई एयरपोर्ट पर दिपके विमान में सवार होते हैं. 

सुबह 7.22

सेंट्रल दिल्ली में एक्शन बढ़ जाता है. पुलिस एहतियातन RAF के जवानों को फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस के पास बुला लेती है. 

सुबह 7.49

दिल्ली पुलिस अलर्ट  है. दिल्ली एयरपोर्ट से जंतर-मंतर आने वाली धौला कुआं के पास पहले चेक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस रैंडमली गाड़ियों को रोककर चेकिंग कर रही है. लोग से पूछा जा रहा है कि वे किधर जा रहे हैं, संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्हें छोड़ा जा रहा है. 

सुबह 7.55

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है.पुलिसकर्मी सुरक्षा मार्च कर रहे हैं, जबकि हालात पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

सुबह 8.02 स्थान- कनॉट प्लेस 

प्रदर्शनकारियों की ओर से पहला एक्शन देखने को मिलता है. प्रोटेस्टर भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस में घुसते हैं. पुलिस एक्शन में आती है. पुलिस से बचने के लिए प्रदर्शनकारी जन सुविधा केंद्र में घुस जाते हैं, पुलिस इन्हें हिरासत में ले लेती है. 

Advertisement

पुलिस घोषणा कर रही है- कानून का पालन करें, एक जगह भीड़ न लगाएं, इलाके में निषेधाज्ञा लागू है.  

दिल्ली पुलिस के जवान बॉडीकैम लगाए हुए हैं.  पुलिस ने कहा कि, "ये बॉडी कैम हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. बदसलूकी के मामलों में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. इसलिए ये बॉडी कैम साबित करेंगे कि हमने किसी के साथ कुछ किया या नहीं. ये सब कुछ रिकॉर्ड करेंगे."

सुबह 8.51 स्थान- कनॉट प्लेस 

पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा रही है, और प्रदर्शनकारी भाग रहे हैं, थोड़े देर के हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.

सुबह 9.21

कनॉट प्लेस और जंतर मंतर के आस पास जबर्दस्त हंगामा होता है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लुका-छिपी का खेल. पुलिस अबतक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है. 

सुबह 9.41, स्थान-गुरुग्राम

अब तक की सबसे बड़ी खबर आई. दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया. राठी आज जंतर मंतर पहुंचने वाले थे. बाद में पुलिस ने बताया कि ध्रुव राठी को सुबह 8 बजे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था. 

सुबह 9.44

दिल्ली के ली मेरेडियन होटल से पुलिस ने कुछ और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. 

Advertisement

सुबह 9.55 

ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस समेत दूसरी एजेंसियां फुल एक्शन में हैं. लगभग 20 मिनट बाद खबर आती है कि सीजेपी की लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह को डिटेन कर लिया गया है. 

सुबह 10.03 

कनॉट प्लेस में जबर्दस्त एक्शन है. दिल्ली पुलिस कनॉट प्लेस इलाके में प्रदर्शन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ रही है. 

सुबह 10.19 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को गुड़गांव के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने माता-पिता के पास आए हैं, जो हाल ही में दुबई से लौटे थे. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुड़गांव पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने देर रात रेड कर उसे हिरासत में लिया. गुड़गांव पुलिस ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई आज सुबह 5-6 बजे की गई.

सुबह 10.19 स्थान: दिल्ली एयरपोर्ट

बड़ी खबर आती है. CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है. 

सुबह 10.39

आजतक की टीम प्लेन में अभिजीत दिपके के साथ ही थी. हमने सबसे पहले उनकी प्रतिक्रिया ली. दिपके ने प्लेन में कहा- सबको तो अंदर कर लिया अब देखते हैं, हमें अंदर करते हैं क्या? 

Advertisement
विमान में दिपके और सौरव दास

सुबह 10.46

इधर सड़कों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. मिंटो ब्रिज से AISF, SFI और CPI-M के कार्यकर्ता जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे. ये प्रदर्शनकारी सुरक्षा की पहली पंक्ति को तोड़कर अंदर चले जाते हैं लेकिन पुलिस इन्हें हिरासत में ले लेती है. 

सुबह 10.49

दिल्ली पुलिस की ओर से मास्टरस्ट्रोक की खबर आती है. दिल्ली पुलिस की एक टुकड़ी सीनियर अफसरों के साथ उस प्लेन के अंदर घुस गई है जिसमें अभिजीत दिपके बैठे हैं. अभिजीत दिपके के साथ तीखी बहस और उनके इनकार के बाद पुलिस दिपके को प्लेन में भी हिरासत में ले लेती है.

थोड़ी देर के बाद एक और अपडेट आता है. दिपके अलावा दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले चुकी है. 

सुबह 10.54

CJP का रिएक्शन आता है. कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली में उतरते ही CJP नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करती है.

दिल्ली पुलिस की यह पहले से तय कार्रवाई आज के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोकने के मकसद से की गई है. CJP आने-जाने की आज़ादी के इस खुले उल्लंघन की निंदा करती है और दिपके, दास व रांका की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग करती है. 

Advertisement

समय 11.21 

ये दिल्ली पुलिस का एक्शन टाइम्स है. सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने की खबर आते ही सीजेपी कार्यकर्ता उग्र होने की कोशिश करते हैं, लेकिन सतर्क पुलिस उन्हें हिरासत में ले लेती है. एयरपोर्ट के पास CISF के पास जबर्दस्त तैनाती है. 

समय 11.30

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम को डिटेंशन सेंटर बना दिया गया है, यहां अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए गए लोगों को लाया जा रहा है. पहले भी आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को यहां लाकर रखा गया था. स्टेडियम में भारी पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और पुलिस के आला अधिकारी तैनात हैं. 

दोपहर  12.18 स्थान:संभाजीनगर

अगला अपडेट महाराष्ट्र के संभाजीनगर से है. दिपके को हिरासत में लिए जाने की खबर पूरे देश में फैल चुकी है. दिपके की मां ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. उन्होंने साफ कहा है कि सरकार ने यह अच्छा नहीं किया. उन्होंने सवाल किया कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कौन करता है. उन्होंने बताया कि जब अभिजीत घर से जा रहा था, तब भी उन्होंने उसे आगाह किया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. लेकिन अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा.

Advertisement

दोपहर 12.57

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में PTI बिल्डिंग के पास पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 50 प्रदर्शनकारी यहां पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. 

दोपहर 1 बजे

ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. जंतर मंतर पर पुलिस का पहरा है. मौके से सामने आए एक विजुअल में जंतर मंतर पर पसरा सन्नाटा नजर आ रहा है.


ताजा जानकारी के अनुसार अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने अलग अलग जगहों पर रखा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement