scorecardresearch
 

क्या आपने रणबीर और ऐश्वर्या की 18 साल पहले की तस्वीर देखी?

रणबीर कपूर संग ऐश्वर्या राय की 18 साल पहले की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय

करण जौहर की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की रोमांटिक कैमिस्ट्री की खूब चर्चा है. फिल्म के ट्रेलर और गानों में दोनों की मौजूदगी से नजर हटाना वाकई मुश्किल है. बी टाउन के इस नए रोमांटिक कपल को पहली बार किसी फिल्म में देखना बॉलीवुड फैन के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं.

लेकिन क्या आप जानते हैं 18 साल पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं. दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और की 18 साल पहले की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. यह तस्वीर ऐश्वर्या की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' के दौरान की है. आ अब लौट चले के सेट पर ली गई इस तस्वीर को फिल्म के राइटर रूमी जाफरी ने ट्वि‍टर पर शेयर किया है.

Advertisement

रूमी जाफरी ने ट्वीट कर इस तस्वीर को क्लि‍क करने के पीछे की कहानी को भी बताया उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर देखना चाहते थे कि वह संग कैसे नजर आते हैं इसलिए उन्होंने यह तस्वीर खिंचवाई. रूमी जाफरी ने यूएस में क्लि‍क की इस तस्वीर के बारे में लिखा कि आज भी तुम दोनों एक साथ शानदार नजर आ रहे हो.

ऑफस्क्रीन के बाद अब 18 साल बाद फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में यह जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएगी. यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
Advertisement