scorecardresearch
 

ऐश्वर्या राय का स्लैम बुक पेज हुआ वायरल, जानें क्या है सच

ऐश्वर्या के फैंस उनकी एक पोस्ट का इंतजार करते हैं. वे इस ताक में रहते हैं कि ऐश्वर्या कोई फोटो या कमेंट, फिल्म का ट्रेलर आदि पोस्ट करें और वे उसे लाइक और शेयर करें. ऐश्वर्या के नाम से एक पोस्ट इस हफ्ते वायरल हो रही है. जानें क्या है सच...

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या के फैंस उनके दीदार का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. अगर उन्हें यह पता चल जाए कि ऐश्वर्या की हैंडराइटिंग में लिखा स्लैम बुक पेज सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है तो वो पोस्ट वायरल तो होगी ही.

हुआ भी कुछ ऐसा ही. दरअसल के फैंस को टि्वटर पर एक पोस्ट मिली, जिसमें लिखा था कि स्लैम बुक के इस पेज को खुद ऐश्वर्या ने कभी भरा था.

इस पेज में उनकी रुचियों के बारे में जो पूछा गया, उस पर ऐश्वर्या ने काफी दिलचस्प चीजें लिखी हैं. पेज के मुताबिक, ऐश्वर्या की ताकत है सच्चा प्यार. वे बहुत कम लोगों पर भरोसा करती हैं. यही नहीं, इस पेज पर उनकी हैंडराइटिंग देखकर भी फैंस फूले नहीं समा रहे. पर ये पूरा सच नहीं है.


किसने भरा स्लैम बुक पेज
दरअसल ये एक आर्टिकल का हिस्सा है, जिसे फिल्मी मैग्जीन ने छापा था. इसे तब छापा गया था जब ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री में नई आई थीं. इसमें जवाब तो ऐश्वर्या के हो सकते हैं पर हैंडराइटिंग उनकी नहीं है. पेज पर कई सारे जवाब बहुत बचकाने लगते हैं. जैसे ऐश्वर्या ने प्यार के मसले पर कहा है, प्यार करने का आइडिया अच्छा लगता है, प्यार, बहुत प्यार.

Advertisement

बता दें कि ऐश्वर्या की लॉस्ट फिल्म थी ' '. अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने वाली है. जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और फवाद खान हैं. यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होनी है.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement