scorecardresearch
 

Guru Ketu Yuti 2026: धनतेरस-दिवाली से पहले बनेगा ध्वज योग, इन 4 राशियों का बढ़ने वाला है बैंक-बैलेंस

दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों से पहले गुरु-केतु की युति से ध्वज योग बनने वाला है. ज्योतिष में इस योग को करियर, कारोबार, धन और आध्यात्मिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. यह दुर्लभ योग चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
सिंह राशि में केतु और गुरु की युति से ध्वज योग का निर्माण होगा. (Photo: ITG)
सिंह राशि में केतु और गुरु की युति से ध्वज योग का निर्माण होगा. (Photo: ITG)

31 अक्टूबर को बृहस्पति ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सिंह राशि में पहले से केतु बैठा हुआ. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति ध्वज योग का निर्माण करेगी. ज्योतिष में इस योग को करियर, कारोबार, धन और आध्यात्मिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिषविदों की मानें तो गुरु-केतु का ध्वज योग चार राशियों के लिए बेशुमार धन दौलत और तरक्की का रास्ता खोल सकता है. इनके जीवन में अचानक कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं. दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों से पहले इस योग का बनना भी एक शुभ संकेत है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय नौकरी और पढ़ाई के लिए अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है. जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल साबित हो सकता है. धन की आपको सरलता से प्राप्ति होगी. कर्ज, उधार से जुड़ी चुनौतियों का निस्तारण होगा. किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं.

सिंह राशि
ध्वज योग सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ दे सकता है. आय बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. खर्चों में कटौती से भी बैंक-बैलेंस मजबूत स्थिति में रहेगा. कुछ लोग अपनी नियमित नौकरी के साथ पार्ट टाइम काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं. इससे धीरे-धीरे बचत बढ़ाने में मदद मिल सकती है. घर में प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. मानसिक राहत मिल सकती है और पारिवारिक माहौल बेहतर बना रह सकता है.

Advertisement

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय कई मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है. इससे व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में मदद मिल सकती है. विवाह से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने के संकेत हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. ऐसे में गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकता है. नए अवसरों पर विचार करते समय अपनी योग्यता और जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी होगा. परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. ट्रेनिंग और नई स्किल सीखने की दिशा में भी प्रगति संभव है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement