scorecardresearch
 

'हैवान' का फर्स्ट लुक आउट, खूंखार दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, बोले- अब हैवानियत नहीं रुकेगी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवानियत की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Advertisement
X
हैवान का फर्स्ट पोस्ट आउट (Photo: x/@akshaykumar)
हैवान का फर्स्ट पोस्ट आउट (Photo: x/@akshaykumar)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और नवाब सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान की रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है. अक्षय कुमार ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प और दमदार पोस्ट शेयर करके इस बात की ऑफिशियल घोषणा की है. 

दोनों दिग्गजों की यह मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्षय की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

अक्षय कुमार ने धांसू लाइन्स लिखकर बढ़ाया फैंस का रोमांच
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए अक्षय कुमार ने जो लाइन्स लिखी हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उन्होंने लिखा, 'एक सब कुछ देखता है, एक से कुछ नहीं छूटता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी!' इसके ठीक नीचे उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा कि '#हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. अक्षय के इस अंदाज ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा दिया है. 

पोस्टर्स में दिखा सैफ और अक्षय का बेहद इंटेंस अवतार
रिलीज डेट के साथ ही फिल्म के जो पोस्टर्स सामने आए हैं, वे बेहद डरावने और दमदार हैं. एक पोस्टर में जहां सैफ अली खान का चेहरा लाल और पीले रंग की डार्क लाइट में बेहद गंभीर और खतरनाक दिख रहा है, वहीं ऊपर लिखा है 'एवरी सेंस इज अ वेपन' यानी हर इंद्री एक हथियार है. 

Advertisement

दूसरे पोस्टर में अक्षय कुमार का चेहरा काफी हद तक छुपा हुआ है और वे एक विंटर कैप पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है 'वेंजेंस सीज एवरीथिंग' यानी प्रतिशोध सब कुछ देखता है. वहीं मुख्य पोस्टर में दोनों एक्टर्स के चेहरों के साथ एक बच्ची हाथ में टेडी बियर लिए खड़ी दिख रही है, जो इस थ्रिलर फिल्म के पीछे छिपी किसी गहरी और खौफनाक कहानी की तरफ इशारा करती है.

आपको बता दें कि 'हैवान' को जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की तिकड़ी का एक साथ आना ही इस फिल्म को सबसे खास बनाता है. अक्षय और सैफ की जोड़ी ने 90 के दशक में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'ये दिल्लगी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ देखा गया है. अब सालों बाद इन दोनों सुपरस्टार्स को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement