अक्षय कुमार एक अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं. इनका असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया (Rajiv Hari Om Bhatia) है. इनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर (Date Of Birth), पंजाब में एक आर्मी ऑफिसर हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया के घर हुआ था (Akshay Family).
अक्षय कुमार पद्मश्री (Akshay Kumar Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और उन्हें 2011 में एशियाई पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया है (Akshay Awards). उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटीज की सूची में भी शामिल किया गया है.
साल 2011 में कनाडा के संघीय चुनाव के बाद कंजर्वेटिव सरकार द्वारा उन्हें कनाडा की नागरिकता प्रदान की गई थी (Akshay Kumar Canadian citizenship). अगस्त 2023 में अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी. एक्टर ने डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की है (Akshay Kumar Indian Citizenship).
शुरुआत में अक्षय ने थाईलैंड में शेफ और वेटर के रूप में काम किया साथ ही, उन्होंने बैंकॉक में मार्शल आर्ट भी सीखा.
साल 2001 में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से शादी की. जिनसे इनके दो बच्चे हैं – बेटा आरव और बेटी नितारा.(Akshay Kumar wife and kids)
उन्होंने 1991 में एक हिंदी फीचर फिल्म सौगंध से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Akshay film debut), लेकिन उन्हें एक्शन-थ्रिलर फिल्म, खिलाड़ी से सफलता मिली. अपने तीन दशक लंबे करियर में, उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें से अधिकांश ब्लॉकबस्टर थीं (Akshay Hit Movies).
उन्होंने अपनी खिलाड़ी श्रृंखला की फिल्मों के साथ लोकप्रियता हासिल की और उन्हें 'खिलाड़ी कुमार' (Khiladi Kumar) या 'हिंदी सिनेमा का खिलाड़ी' (Khiladi of the Hindi Cinema) के रूप में जाना जाता है. उनके समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में एयरलिफ्ट (2016), बेबी (2015), और रुस्तम (2016) शामिल हैं (Akshay Kumar Films).
वह अपनी एक्शन-फिल्मों में ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं. अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे बहुमुखी अभिनेता हैं. एक्शन फिल्मों के अलावा उन्होंने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, भागम भाग, गरम मसाला और कई अन्य फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभाई हैं (comedy Movie). अक्षय कुमार ने टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017) और पैड मैन (2018) जैसी सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों में भी काम किया है (Action Movie).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @akshaykumar है फेसबुक पेज का नाम Akshay Kumar है. वह इंस्टाग्राम पर akshaykumar नाम से एक्टिव हैं.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ में छोटी भूमिका निभाने वाले मोहित राज का वीडियो वायरल हो रहा है. मोहित ने बताया कि करीब 10 साल बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला और दोस्तों से फिल्म देखने व कलाकारों को सपोर्ट करने की अपील की.
फिल्म हनुमान अंश अपने सामने किसी भी पिक्चर को टिकने नहीं दे रही है. दो दिन पहले आई अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है. इसकी कमाई बेहद कमजोर नजर आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर 'हैवान' की सुस्त शुरुआत के बीच 'हनुमान अंश' का जलवा कायम है, जिसने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, अक्षय और सैफ अली खान की फिल्म स्ट्रगल करती नजर आ रही है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद वापस एक ही फिल्म हैवान में लौटे हैं. ये मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ओप्पम का रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय एक लंबे वक्त के बाद बतौर विलेन इसमें नजर आए हैं. वहीं सैफ पहली बार प्रियदर्शन संग काम कर रहे हैं. ऐसे में तीनों दिग्गज कलाकारों ने साथ मिलकर क्या हैवान को देखने लायक बनाया है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी. जानिए एडवांस बुकिंग, हनुमान अंश और मिर्जापुर से इसकी बॉक्स ऑफिस टक्कर कैसी है.
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक समय पर एक दूसरे संग रिश्ते में थे. दोनों लगभग शादी करने की प्लानिंग करने लगे थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने आई है.
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार असरानी एक आखिरी बार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं. उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए अक्षय ने फिल्म से उनका आखिरी शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
‘साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी गंभीर बीमारी के बाद अब घर पर हैं. वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. उनके इलाज का खर्च 19 लाख से ज्यादा पहुंचा, एक्टर की पत्नी ने बताया कि इस दौरान भक्तों के साथ-साथ अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन ने भी मदद की.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर पहुंचे. दोनों सितारों ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत की और फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए.
आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राखी का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
राजकुमार संतोषी का कहना है कि उन्होंने सारागढ़ी की लड़ाई पर एक फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जो अक्षय कुमार और करण जौहर की वजह से नहीं बन सकी. उन्हें मजबूर होकर अपनी फिल्म बंद करनी पड़ी थी. लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा क्यों कहा?
सोशल मीडिया पर IAS तुकाराम मुंढे की बायोपिक को लेकर चर्चा चल रही है. इस बीच दो एक्टर्स के नाम सामने आए हैं. जिसमें अक्षय कुमार और केके मेनन का नाम शामिल है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में अक्षय का खतरनाक लुक नजर आ रहा है. प्रियदर्शन की इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म के जरिए ये जोड़ी काफी सालों बाद बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है. 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.
तेज सप्रू ने हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता राजेश खन्ना के साथ हुए एक विवादास्पद किस्से का खुलासा किया है. सप्रू ने कहा कि राजेश खन्ना ने सेट पर अचानक उन्हें गाली दी थी, लेकिन बाद में माफी भी मांगी थी.
अक्षय कुमार रियल लाइफ में एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं. काम के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो परिवार संग टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अक्षय कुमार को बीती रात पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग स्पॉट किया गया.
अक्षय कुमार को बीती रात पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग स्पॉट किया गया. अक्षय को परिवार संग देखकर पैप्स ने उन्हें कैमरों में कैद करने का मौका नहीं छोड़ा.
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा है. अब राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने डिंपल से कई दफा तलाक मांगा था, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं दिया था.
NEET पेपर लीक विवाद के बाद चल रहे छात्र आंदोलन पर ट्विंकल खन्ना ने खुलकर समर्थन जताया है. उन्होंने प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर कर युवाओं की हिम्मत की तारीफ की. वहीं अक्षय कुमार की चुप्पी पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं.
रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद थे. सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो रहा है.
राइटर-डायरेक्टर अमित राय ने परेश रावल के उस दावे का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'OMG 2' उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला.
एक्टर परेश रावल ने दावा किया है कि 'OMG 2' की कहानी एक ऐसे आइडिया से शुरू हुई थी जिसे उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर तैयार किया था. उन्होंने कहा कि बाद में फिल्म की कहानी बदल गई और उन्हें ओरिजिनल कॉन्सेप्ट का क्रेडिट नहीं मिला.