प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रेम कहानी को करीब दस साल पूरे होने पर निक ने पहली बार उस इंस्टाग्राम संदेश का राज बताया, जिससे दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. उन्होंने खुलासा किया कि भाई केविन जोनस की सलाह पर उन्होंने प्रियंका की सीरीज देखी और फिर उन्हें पहला संदेश भेजा. यही छोटी शुरुआत आगे चलकर शादी और खूबसूरत रिश्ते में बदल गई.