सैफ अली खान, अभिनेता
साजिद अली खान पटौदी (Sajid Ali Khan Pataudi ) जो सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के नाम से जाने जाते हैं, एक भारतीय अभिनेता हैं और हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं. वर्ष 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘परम्परा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. 1994 में आई फिल्म ‘ये दिल्लगी’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अपनी भूमिकाओं के साथ सफलता हासिल की (Saif Ali Khan Debut).
सैफ को सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (1999) के साथ मिली. फिल्म ‘दिल चाहता है’ (2001) और ‘कल हो ना हो’ (2003), रेस 2, बुलेट राजा, ओमकारा, महाकाव्य नाटक एकलव्य: द रॉयल गार्ड (2007), ता रा रम पम (2007), लव आज कल (2009), कुर्बान, आरक्षण (2011), कॉकटेल, बंटी और बबली 2 (2021) में भूमिकाओं के साथ प्रमुखता से बढ़े (Saif Ali Khan Movies).
सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली पटौदी परिवार में हुआ था (Saif Ali Khan Age). सैफ अली खान, भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) और उनकी फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के बड़े बेटे है. सैफ की दो छोटी बहने हैं, सोहा अली खान और सबा अली खाल (Saif Sisters). खान ने हिमाचल प्रदेश में द लॉरेंस स्कूल, सनावर में अध्ययन किया और बाद में उन्हें हर्टफोर्डशायर के लॉकर्स पार्क स्कूल में भेज दिया गया. उन्होंने फिर विनचेस्टर कॉलेज में दाखिला लिया (Saif Ali Khan Education).
सैफ अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) से मिले, जिनसे उन्होंने अक्टूबर 1991 में शादी की (Saif Ali Khan Amrita Singh Marriage). अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) हैं. वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया (Saif Ali Khan Divorce).
16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान ने एक निजी समारोह में अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena) से शादी की (Saif Ali Khan Second Marriage). सैफ और करीना के दो बेटे हैं जिनका जन्म 2016 और 2021 में हुआ है (Saif Ali Khan Son).
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ में छोटी भूमिका निभाने वाले मोहित राज का वीडियो वायरल हो रहा है. मोहित ने बताया कि करीब 10 साल बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला और दोस्तों से फिल्म देखने व कलाकारों को सपोर्ट करने की अपील की.
पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बड़े धूमधाम से बप्पा का वेलकम कर रहे हैं. करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर गणेश जी की बेहद प्यारी झलक दिखाई.
करीना कपूर खान अपने बच्चों को मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया से दूर रखते हैं. उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी के खतरनाक प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए उनको फोन से दूर ही रखना चाहिए.
जनवरी 2025 में मुंबई स्थित घर में घुसपैठिए के हमले के बाद सैफ अली खान ने हालिया इंटरव्यू में उस घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि परिवार इससे आगे बढ़ चुका है, लेकिन चाकू देखते ही उन्हें अब भी डर महसूस होता है।
जनवरी 2025 में चाकू लगने की घटना को याद करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि वह उस घटना से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और आज भी चाकू देखकर अलग रिएक्शन देते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर 'हैवान' की सुस्त शुरुआत के बीच 'हनुमान अंश' का जलवा कायम है, जिसने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, अक्षय और सैफ अली खान की फिल्म स्ट्रगल करती नजर आ रही है.
सैफ अली खान ने साल 2012 में आई अपनी हिट फिल्म कॉकटेल में काम करने पर हैरान करने वाला बयान दिया है, जिसकी इस समय काफी चर्चा हो रही है. सैफ का कहना है कि ये उनकी बहुत बड़ी गलती में से एक थी.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद वापस एक ही फिल्म हैवान में लौटे हैं. ये मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ओप्पम का रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय एक लंबे वक्त के बाद बतौर विलेन इसमें नजर आए हैं. वहीं सैफ पहली बार प्रियदर्शन संग काम कर रहे हैं. ऐसे में तीनों दिग्गज कलाकारों ने साथ मिलकर क्या हैवान को देखने लायक बनाया है? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी. जानिए एडवांस बुकिंग, हनुमान अंश और मिर्जापुर से इसकी बॉक्स ऑफिस टक्कर कैसी है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर पहुंचे. दोनों सितारों ने अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत की और फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए.
सेलिब्रेशन के मौके पर इस प्यारी कल्ट क्लासिक की यादों को ताजा करने पूरी स्टारकास्ट साथ आई. आमिर, सैफ और डिंपल कपाड़िया को साथ देखकर फैन्स का मन खुश हो गया.
सैफ अली खान पर चाकू से हमले के केस में बड़ा अपडेट आया है. आरोपी मोहम्मद शरिफुल इस्लाम ने कोर्ट में गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई और नरमी की मांग की. अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.
कहते हैं कि प्यार धर्म, जाति या उम्र देखकर नहीं होता...प्यार तो बस हो जाता है. प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर दूसरे धर्म में शादी रचाई है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. ऐसे में अब करीना की ननद सबा पटौदी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सच बताया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को आज पैप्स ने मुंबई में जिम के बार स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका लुक देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं?
सैफ अली खान के 56वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया। दोनों की साथ में तस्वीरों और करीना के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। करीना ने सैफ को अपना सबसे खास इंसान बताते हुए प्यार भरा संदेश लिखा।
करीना ने भले ही वेकेशन फोटोज शेयर करके सैफ को बर्थडे विश किया है, लेकिन पूरी लाइमलाइट उनके बोल्ड बिकिनी लुक्स ने ही लूट ली है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में अक्षय का खतरनाक लुक नजर आ रहा है. प्रियदर्शन की इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म के जरिए ये जोड़ी काफी सालों बाद बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है. 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देखें मूवी मसाला.
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से 1991 में हुई थी, जिसमें उनकी बहनें सोहा और सबा नदारद थीं. आखिर इसकी क्या वजह थी, खान सिस्टर्स ने वजह बताई है.
सैफ अली खान की बड़ी बहन सबा अली खान ने पहली बार बताया कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की. उन्होंने खुलासा किया कि 18 साल की उम्र से रिश्ते आते रहे, लेकिन उन्हें कभी सही जीवनसाथी नहीं मिला.
कृति सेनन लॉर्ड्स मैच के दौरान जीवा धोनी के साथ मस्ती करती नजर आईं, दोनों की क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर छा गई।मैच में महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे, जबकि कृति अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्टैंड्स में दिखीं।