scorecardresearch
 

इमरान मसूद पर कांग्रेस बोली- हमारे मजबूत नेता, एक-एक कार्यकर्ता साथ है

आजतक के लखनऊ में आयोजित पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इमरान मसूद हमारे मजबूत नेता हैं और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. सपा से गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरी मजबूती से बना हुआ है.

Advertisement
X
आजतक के मंच पर अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम (Photo-ITG)
आजतक के मंच पर अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को लेकर कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद लगातार हमलावर हैं. सपा के मुस्लिम राजनीति पर भी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसे लेकर सपा नेता भी अब आक्रामक तेवर अपना रखा है. 

लखनऊ में आयोजित आजतक के पंचायत उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी के प्रभारी राजेंद्र गौतम शामिल हुए. इमरान मसूद के द्वारा दिए जा रहे बयान पर कांग्रेस के दोनों ही नेताओं ने इमरान मसूद का बचाव करती नजर आ रही तो साथ ही सपा के साथ गठबंधन बने रहने की बात कही. 

अजय राय ने कहा कि इमरान मसूद हमारे मजबूत साथी हैं, उनकी एक राजनीतिक पृष्ठभूमि है. इमरान मसूद के साथ कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, राहुल-लापता युवराज...रवि किशन ने एक शब्द में बताया कौन कैसा

यूपी में कांग्रेस का सपा के गठबंधन रहेगा

उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम ने कहा कि सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथी है. दोनों इंडिया ब्लाक में है, हम मिलकर 2027 में यूपी को बीजेपी से मुक्त कराएंगे. सपा के साथ हमारी कोई लड़ाई नहीं है. हमारी वैचारिक एकता है. न इस पर सपा के साथियों और कांग्रेस के साथियों को कोई बयान देने की जरूरत है. 

Advertisement

कांग्रेस की यूपी में स्थिति पर राजेंद्र गौतम ने कहा कि गांव गांव लोग कांग्रेस की बात कर रहे हैं. हमारे वरिष्ठ नेता आपस में बात कर लेंगे. हम लोग साथ में बैठेंगे, हम जब मिलकर लड़ेंगे, तो साझा घोषणा पत्र तैयार करेंगे. यूपी में तानाशाह वाली सरकार है, जिसे 2027 में हटाकर उत्तर प्रदेश की जनता रहेगी. 

इमरान मसूद के साथ कांग्रेस खड़ी है- अजय राय

इमरान मसूद के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वो हमारी पार्टी के मजबूत नेता हैं, इमरान मसूद की अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि है, उनके चाचा मजबूत नेता रहे हैं. इमरान मसूद के साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: 'वक्फ के नाम पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों है?', विपक्ष पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी के सवाल पर अजय राय ने कहा कि हमने जो कहा 403 सीटों पर तैयारी की बात कही है, वहां पर संगठन सृजन के जरिए काम कर रहे हैं. हम अगर मजबूत रहेंगे तभी अपने सहयोगी को ताकत दे पाएंगे. 17 सीट पर चुनाव लड़े, 6 सीट जीतकर आए. हमारे कार्यकर्ता नेता सपा के साथ मजबूती से खड़े रहे. मोदी के रथ को यूपी में हमारी जनता और साथियों ने किया. 

Advertisement

सपा-बसपा का भी गठबंधन रहा, लेकिन नतीजे क्या थे- अजय राय

इमरान मसूद के उस बयान पर जिस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होने के चलते सपा को फायदा मिला है. इस सवाल पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा का 2019 में गठबंधन हुआ था. दोनों बड़ी पार्टियों का गठबंधन हुआ था, लेकिन नतीजे क्या रहे. कांग्रेस के साथ 2024 में सपा का गठबंधन हुआ, परिणाम क्या रहे. ये सबके सामने हैं. ये आंकड़े हैं आज सबके सामने हैं. 

2017 में सपा के साथ चुनाव लड़ा, सिर्फ 7 सीटें जीती और 2022 में दो सीटें जीती मिली. कांग्रेस के प्रदर्शनके सवाल पर अजय राय ने कहा कि आज यूपी में रायबरेली और अमेठी को देख लीजिए, वाराणसी सीट देख लीजिए, 12 बजे तक हार रहे थे, देख लीजिए चार बजे सीधे जीत का ऐलान कर दिया जाता है, लेकिन इस दौरान अजय राय और मोदी कौन आगे रहा और कौन पीछे रहे. 

राम के नाम पर आए हैं और राम के नाम पर जाएंगे-कांग्रेस

बीजेपी के मजबूत गठबंधन से मुकाबले वाले सवाल पर अजय राय ने कहा कि जो बीजेपी के साथ दल है, वो क्या बोलेंगे. बीजेपी राम मंदिर के चंदा चोरी पर क्या बोलेगी. राम के नाम पर ये आए हैं और राम के नंबर ही जेल जाएंगे. चंदा चोरी में छोटे-छोटे लोगों को भेज दिया, लेकिन हमारा सवाल है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा कब जेल जाएंगे. 

Advertisement

 इंडिया गठबंधन बनाने के सवाल पर राजेंद्र गौतम ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक को मजबूती बनाने का काम किया है, बहुत लोगों के माथे पर पसीना है. मुगलों, अंग्रेजों को भी एक समय गुमान था, वैसा ही गुमान आज मोदी और योगी को भी है. 

मायावती से मिलने जाने के सवाल पर कांग्रेस क्या बोली

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम ने पिछले दिनों लखनऊ में बिना प्रोग्राम के बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से मिलने पहुंच गई. इस पर राजेंद्र गौतम ने कहा कि मायावती डा. आंबेडकर के विचारधारा को मानती है और मैं भी आंबडकर को मानता हूं. कांशीराम के ट्रेंड के हुए वो भी हैं और हमें भी ट्रेंड किए हैं.

राजेंद्र गौतम ने कहा कि हमारे समाज के जो भी नेता हमें दिल्ली में मिलते थे तो कहते थे कि बहन जी का हालचाल जानने के लिए आपको उनके पास जाना चाहिए. इसीलिए हम लखनऊ में थे तो हमने सोचा कि मुलाकात की जाए. इसीलिए हम मिलने के लिए उनके पास गए थे. 

कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि उनके स्टाफ ने हमें इज्जत से बैठाया और बोले ही आपकी बात को मायावती तक पहुंचा देंगे. हमारे समाज के जो भी नेता है, वो भले ही किसी पार्टी में है, वो हमारे हैं, उनके हाल चाल जानने के लिए हम जाएंगे. 

Advertisement

यूपी में होने वाल एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में होने वाल एनकाउंटर पर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी ने अगर अपराध किया है तो उसे पुलिस पकड़े गिरफ्तार करे, उसे पकड़े, यूपी की सरकार क्या संविधान के मूल्यों में विश्वास नहीं करती है. या यूपी की सरकार कानून और संविधान से ऊपर है.  

एनकाउंटर के सवाल पर राजेंद्र गौतम ने कहा कि अगर कोई अपराधी सामने से अगर फाइरिंग कर रहे है, तो पुलिस मुकाबला करे. ऐसे में हमारे देश में कानून और संविधान है, जिसके लिहाज से अपराधी को सजा दी जानी चाहिए। 

सपा के सॉफ्ट हिंदुत्व पर कांग्रेस की क्या राय है

उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है. सपा के बदले पैटर्न पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी पार्टी संविधान और गांधी की विचारधारा को लेकर चलती है. संविधान ही हमारा धर्म है. हम संविधान के लिहाज के काम करते है, उसी राजनीति के हम करते हैं. 

 राजेंद्र गौतम ने कहा कि अस्था अपनी जगह है और सियासत अपनी जगह,  लेकिन आपकी आस्था की जगह पर किसी दूसरे के आस्था पर ठेस नहीं होनी चाहिए. ये राम के नाम पर आए है, कांग्रेस को राम मंदिर पर किस नजर से देखना चाहिए, इस पर वो बोले कि हमारी पार्टी पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद और सरदार पटेल की पार्टी है, उनकी विचारधारा को लेकर चलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुशासन के लिए कानून का राज जरूरी, यूपी आज रोल मॉडल हैः योगी

अजय राय बोले कांग्रेस ही असली सनातनी है

अजय राय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा की चोरी गांव गांव बात रही है. जांच कराना पड़ा, कांग्रेस ने दवाब बनाया, हमारे जैसे व्यक्ति को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, हम बाबा भोले की नगरी से आते हैं. हमे भगवान राम की दर्शन नहीं करने दे रही थी. हमारे कार्यकर्ताओं के आगे झुकना नहीं पड़ा, हम सनातनी काशीवादी है. हम असली सनातनी हैं. जहां भगवान राम और बाब विश्वनाथ के नाम पर ये गलत करेंगे तो हम पूरी ताकत से लड़ेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement