देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने से अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बंद हैं, जबकि बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव बन रहा है. इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश और बढ़ सकती है.