फेमस पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब भट्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा है कि वो दूसरी शादी नहीं करेंगे.
यूट्यूबर के मुताबिक, वो दूसरी शादी करने की बजाय चीन से रोबोट डॉल को मंगवा लेंगे. इससे उनकी पहली बेगम को भी दिक्कत नहीं होगी.
एक पॉडकास्ट में रजब ने कहा- अगर मुझे बहुत ज्यादा जरूरत पड़ गई तो मैं चीन से रोबोट डॉल मंगवा लूंगा. लेकिन फिर से निकाह नहीं करूंगा.
रजब के इस कंफेशन को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोगों ने रजब को ट्रोल किया है. उनकी सोच को घटिया और छोटी बताया है.
रजब भट्ट फेमस पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और टिक टॉक स्टार हैं. वो लाइफस्टाइल व्लॉगिंग करते हैं.
रजब की शादी ईमान फातिमा से हुई थी. उनका एक बेटा किवान भी है. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला. दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था.
रजब ने तलाक की वजह पर्सनल विवाद और फैमिली से जुड़े कुछ इश्यूज को बताया था. परिवार ने उनकी शादी को बचाने की जी जान से कोशिश की.
इसका नतीजा ये निकला कि रजब और उनकी पत्नी ने साथ आने का फैसला किया. दोनों ने बेटे की खातिर अपने रिश्ते को एक और मौका देने की ठानी.
रजब के व्लॉग्स विवादों में रहते हैं. जिस तरह वो मुखर होकर अपनी राय रखते हैं, अनजाने में ही सही कंट्रोवर्सी को इंवाइट कर देते हैं.