अजय राय (Ajay Rai) एक राजनीतिज्ञ हैं. 2012 से वह कांग्रेस के सदस्य हैं (Congress Leader). अजय राय उत्तर प्रदेश से पांच बार विधायक रह चुके हैं. वह वाराणसी क्षेत्र के एक स्थानीय ताकतवर नेता हैं. 18 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया (Ajay Rai, New UPCC President).
अजय राय ने कई बार अपनी पार्टी बदली है. 7 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में जन्मे अजय राय (Ajay Rai Born) ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा के सदस्य के रूप में की थी. उन्होंने 1996 से 2007 के बीच बीजेपी के टिकट पर लगातार तीन बार कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता. लोकसभा टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी (Ajay Rai with BJP).
इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और 2009 के लोकसभा चुनाव में असफल रहे. इसके बाद, उन्होंने 2009 में कोलास्ला निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विधानसभा उपचुनाव जीता (Ajay Rai With SP).
वह 2012 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए. परिसीमन के बाद कोलासला निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त होने के बाद, उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में नव निर्मित पिंडरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जिसमें पूर्व कोलासला निर्वाचन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा शामिल है. वह 2014 और 2019 के आम चुनावों में वाराणसी संसद सीट के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे और नरेंद्र मोदी से हार गए थे (Ajay Rai Political Career).
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूपी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विचार कर रही है. कहा जा रहा है कि राज्य के नेतृत्व परिवर्तन और किसी ब्राह्मण या OBC चेहरे को लाने पर विचार किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सहारनपुर जा रहे अजय राय को यूपी पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 2027 का विधानसभा चुनाव वाराणसी की पिंडरा सीट से लड़ने का ऐलान किया है. पिंडरा अजय राय का पुराना सियासी गढ़ रहा है, जहां से वह पांच बार विधायक रह चुके हैं. 2017 और 2022 में भाजपा के डॉ. अवधेश सिंह से हारने के बाद अब अजय राय की नजर अपने पुराने गढ़ को वापस हासिल करने पर है. कुर्मी-पटेल, दलित, ब्राह्मण-भूमिहार, यादव और मुस्लिम मतदाताओं वाले इस क्षेत्र का जातीय समीकरण चुनाव को दिलचस्प बनाएगा.
मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' के मंच पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही बनारस की पिंडरा सीट से 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
आजतक ने गुरुवार को मथुरा में खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' का आयोजन किया. जिसमें मंच पर खासताैर पर आमंत्रित थे- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष. जहां उन्होंने ‘यूपी से निकलेगा विपक्ष का रास्ता’ नाम के सेशन में यूपी में आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों समे कई अहम सियासी बातों पर आजतक के सवालों के जवाब दिए. देखें ये वीडियो.
यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिव्या मित्तल की तारीफ की है और चुनाव लड़ने की स्थिति में कांग्रेस से टिकट देने पर विचार करने की बात कही है.
उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा 13 साल की सेवा के बाद अचानक दिए गए इस्तीफे से सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस गंभीर मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर अधिकारियों के सम्मान की रक्षा की मांग की है.
Ajay Rai Fish Controversy सावन के महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में निषाद समाज की बैठक के दौरान मछली-भात परोसा गया.इसके बाद सवाल उठे कि क्या सावन में ऐसा आयोजन उचित था? सावन के महीने में जैसे ही किसी नेता की थाली में माछ-भात, मटन भात , चिकन पहुंचता है हिंदू लोग धर्म, महीना याद दिलाने लगते हैं.
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान मछली भात के भोज का आयोजन हुआ. जिसे लेकर उन पर तरह-तरह के हमले हो रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ नें भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेशर्मी की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं. कांग्रेस के नेता मंदिरों में जाकर भक्ति का ढोंग करते हैं और बाहर आकर मछली खाते हैं. देखें वीडियो.
उत्तर प्रदेश में मछली पर सियासत गरमा गई है. इसी बीच अजय राय ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मेरी मछली खाने के साथ एक भी फोटो मिल जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.
अयोध्या में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कथित मछली भोज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा है. रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर दोहरा आचरण अपनाने, राम नाम का ढोंग करने और सनातन विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया.
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और वहां उनके सम्मान में मछली भोज की तैयारी कर दी गई. वो भी सावन के महीने में. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विरोधी ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं. तो साधु संधों ने भी नाराजगी जताई है.
अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह में मछली भोज का आयोजन किया गया. स्थानीय संतों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है. वहीं, आयोजक ने इसे सांस्कृतिक अधिकार और भोजन की स्वतंत्रता बताया है.
इंदिरा भवन में हुई बैठक के बाद जोनवार जिम्मेदारियां बांटकर आलाकमान ने साफ कर दिया है कि अब पार्टी में सक्रिय नेताओं को आगे लाने और जिले से जोन तक संगठन की सक्रियता को ही आगे के फैसलों का आधार बनाया जाएगा.
यूपी कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलावों को लेकर दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. बैठक में 2027 के चुनाव को लेकर संगठन में और क्या-क्या बदलाव करने की जरूरत है, इस पर चर्चा की जाएगी.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर अलग-अलग शहरों में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल का 'छात्रों की गूंज' का कार्यक्रम प्रयागराज के जिस केपी मैदान में होना था, उस अनुमति को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि हर हाल में कार्यक्रम होकर रहेगा.
प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम अब केपी ग्राउंड में आयोजित नहीं होगा. कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के आदेश, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने और बारिश का हवाला देकर अनुमति निरस्त की है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसे बीजेपी सरकार की साजिश बताया है.
वाराणसी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कंगना रनौत को सांसद पद से इस्तीफा देकर संघ की प्रचारक बनने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावी नतीजों और प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की घोषणा की.
उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व की पिच पर लड़े जाने की कवायद तेज हो गई है. सपा और कांग्रेस खुद को सनातन बताने लगे हैं तो बीजेपी उन्हें हिंदू विरोधी कठघरे में खड़े करने में जुट गई है. ऐसे में देखना है कि सनातन के पिच पर कौन किस पर भारी पड़ता है?
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर लखनऊ में बुधवार को पंचायत आजतक का मंच सजा. इस खास कार्यक्रम में 'कांग्रेस के हाथ में क्या है' सेशन में राजेंद्र गौतम- अजय राय ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए. देखें पूरा Video.
आजतक के लखनऊ में आयोजित पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इमरान मसूद हमारे मजबूत नेता हैं और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. सपा से गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरी मजबूती से बना हुआ है.