scorecardresearch
 

CM योगी ने सहारनपुर से किया 'स्कूल चलो' अभियान का आगाज, 2027 के एजेंडे को भी दी धार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के समय में दंगे, कर्फ्यू और पलायन आम बात थी.

Advertisement
X
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा परवार. (Photo: PTI)
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा परवार. (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज सड़कें बन रही है, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. सपा के समय मे पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च हो जाता था.

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ में दंगे होते थे. दंगा और कर्फ्यू हमारी नियति बन चुके थे. सीएम योगी ने कहा कि कैराना, कांधला से पलायन होता था. ये सभी क्षेत्र हिंदू विहीन कर दिए गए थे. न बेटी सुरक्षित थी,ना व्यापारी सुरक्षित था. कानून-व्यवस्था तहस-नहस हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि साल 2011-12 में मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला हो जाता है, उपद्रवी मरा हुआ छोड़ गए थे.

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन उपद्रवियों पर मुकदमा नही चलाया, उल्टे उनके केस वापस लेने का प्रयास कर रही थी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई, तब हमने कहा कि उपद्रवी छोड़े नही जाएंगे. पिछले दिनों हमने उन्हें सजा भी करवा दी है. सीएम योगी ने कहा कि आज यहां मां शाकुंभरी के दर्शन करने जाइए. शानदार कॉरिडोर बन रहा है. यह साल 2017 के पहले सपना था.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पैसा तब भी था, लेकिन उपयोग कहां करना है. इसके लिए विजन नहीं था. ये पैसा या तो सपा के गुर्गे खा लेते थे या यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए चला जाता था. सीएम योगी ने कहा कि आज इसी पैसे से कॉरिडोर तैयार हो रहा है. जिन लोगो मे दृष्टि नहीं, उन लोगों ने विकास नहीं किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का स्वार्थी दृष्टिकोण था, वह लोग केवल अपने गांव तक सीमित थे. केवल एक गांव तक.

सीएम योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक लाख पांच हजार से अधिक राजस्व गांव हैं, लेकिन उन्हें केवल एक गांव सैफई की चिंता होती थी. सहारनपुर के किसी गांव कस्बे की चिंता नहीं होती थी. उन्होंने कहा कि अब तो डबल इंजन की सरकार है. सीएम योगी ने कहा कि यह सरकार जब चिंता करती है, तो सभी 1 लाख 7 हजार गांव,57 हजार ग्राम पंचायत,825 विकासखंडों, सभी नगर निकायों, सभी जनपदों की चिंता करती है.

उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले लोग आपको कमजोर कर रहे हैं. क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले लोग कमजोर कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. इनका दोहरा चरित्र देखिए,ये वो लोग हैं जिनकी कभी आस्था नहीं थी. उन्होंने कहा कि जो लोग हमेशा हिंदू आस्था को सांप्रदायिकता के साथ जोड़ते थे, जो कभी मां शाकुंभरी देवी का दर्शन करने नहीं गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'प्रुभ श्रीराम से आपके लिए...', CM योगी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम योगी ने कहा कि जो काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा वृंदावन का विरोध कर रहे थे, जिन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया था, वहां भगवान राम का मंदिर न बने उसका एड़ी चोटी लगाकर विरोध किया था. उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं, जो कहते थे कि अयोधया में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. सीएम योगी ने कहा कि लाखों रामभक्त कारसेवक के रूप में अयोध्या पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें: 'राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे', रामपुर में सपा पर बरसे CM योगी

उन्होंने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर जयश्रीराम बोलने पर लाठी गोलियां चलवाते थे, वो लोग आज बोलते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है. सीएम योगी ने कहा कि जो अपराधी होगा, उसके खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई होगी. हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नही देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement