scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: सावन में बुध का बड़ा पथ परिवर्तन! 9 अगस्त से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत

Budh Gochar 2026: क्या आप जानते हैं कि 9 अगस्त को बुध ग्रह अपनी चाल बदलकर 5 चुनिंदा राशियों के भाग्य का दरवाजा खोलने जा रहे हैं? आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होने जा रहा है.

Advertisement
X
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त 2026, रविवार को रात 10 बजकर 40 मिनट पर बुद्धि, तर्क, और व्यापार के कारक ग्रह बुध अपने क्रांतिवृत्त यानी सूर्य के परिक्रमा पथ, में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध की चाल में बदलाव को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति, संचार (Communication) और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. बुध के इस पथ परिवर्तन और नई चाल से सावन और अगस्त के महीने में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है.

मिथुन राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह परिवर्तन आपके लिए खास लाभकारी साबित हो सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा. करियर और व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होती नजर आएगी.

कन्या राशि
बुध का यह गोचर आपके लिए तरक्की के संकेत दे रहा है. व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.

सिंह राशि
आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए मजबूत रहने वाला है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले किए गए निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपकी योजनाओं को सफलता मिल सकती है.

Advertisement

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योजनाओं की सराहना होगी. सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरे होंगे. आपकी छवि मजबूत होगी और आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल सकते हैं.

धनु राशि
यह समय आपके लिए नेटवर्किंग और नए संपर्क बनाने के लिहाज से फायदेमंद रहेगा. बिजनेस से जुड़ी यात्राएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

बुध के प्रभाव को और मजबूत करने के सरल उपाय

-बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा (दूब घास) अर्पित करें और ऊं गं गणपतये नमः का जाप करें.
-जरूरतमंदों को हरी सब्जियां, मूंग की दाल या हरे वस्त्र का दान करें.
-गाय को हरा चारा खिलाना बुध ग्रह के शुभ प्रभावों को बढ़ाने में अत्यंत मददगार माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement