समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भगवान श्रीराम से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद इस शिष्टाचार भरे संदेश की चर्चा हो रही है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.