सहारनपुर (Saharanpur) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है साथ ही जिले का मुख्यालय भी है. सहारनपुर लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सहारनपुर की जनसंख्या (Population) लगभग 34 लाख है और इसका क्षेत्रफल 3,689 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर में 940 लोग रहते हैं. सहारनपुर की 70.49 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, इनमें पुरुष 78.28 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.74 फीसदी है (Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात 890 है (Sex ratio).
इस जिले का नाम सन् 1340 के आसपास वहां के एक राजा शाह रणवीर के नाम पर रखा गया. बाद में, मुगलों के शासन काल में इसे बदल कर सहारनपुर कर दिया गया (History).
यहां की काष्ठ कला यानी लकड़ी के कलाकृति विश्वस्तर पर प्रसिद्ध है. साथ ही दारूल उलूम देवबंद भी सहारनपुर को एक अलग पहचान दिलाती है. यहां माता शाकंभरी देवी का प्रमुख शक्तिपीठ है जिसका जिक्र प्राचीन वेद-पुराणों में भी मिलता है (Saharanpur Tourist Place).
सहारनपुर कृषि उत्पाद की दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण केन्द्र भी है. इस जिले के आसपास के क्षेत्र की मुख्य फसलें गन्ना, गेंहू, चावल, कपास और आम हैं (Saharanpur Crops).
सहारनपुर अपने उद्योगों के लिए भी काफि मशहूर है. रेलवे के अलावा मधुमक्खी पालन, कार्यशालाएं, सूती वस्त्र और चीनी प्रसंस्करण, कागज - गत्ता निर्माण, सिगरेट उद्योग और कई अन्य उद्यम शामिल हैं. यहां कपड़ा बुनने, चमड़े का सामान बनाने और लकड़ी पर नक्काशी का काम भी किया जाता है (Saharanpur Factory).
किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए गए सोलर पंप ने सहारनपुर में सिंचाई की समस्या को दूर किया है. बिजली और पानी की परेशानी से जूझ रहे किसानों को अब दिन में ही खेतों की सिंचाई की सुविधा मिल रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार हुआ है. कई किसानों ने बताया कि समय पर पानी मिलने से खेती में भरोसा बढ़ा है. फसल सूखने का खतरा कम हुआ है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, पुराने संबंधों से पीछा छुड़ाने के लिए मोहित ने युवती को छत पर बुलाकर उसका गला दबा दिया. इसके बाद मां को जगाकर वारदात बताई और दोनों ने बाइक से शव साखन नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है.
सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया। पांच आरोपियों से 6,400 नकली सिक्के और सिक्के बनाने का पूरा सेटअप बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गैंग रोजाना करीब 12 हजार सिक्के तैयार करता था।
सहारनपुर में नकली सिक्के बनाने वाले इंटरस्टेट गैंग का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इसके पूरे नेटवर्क और सिक्के तैयार करने का तरीका बताया है. आरोपी लोहे-जस्ता प्लेट से सिक्के का बेस तैयार कर उस पर पीतल की कोटिंग करते थे. इसके बाद डाई और मशीनों से डिजाइन और निशान बनाए जाते थे. पुलिस ने 6400 नकली सिक्के और मशीनें बरामद की हैं.
सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गैंग 2001 से यह धंधा कर रहा था और रोज करीब 12 हजार नकली सिक्के तैयार करता था.
सहारनपुर के कासिमपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक शहजाद उर्फ इलियास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सहारनपुर में पकड़े गए नकली सिक्कों के गिरोह की फैक्ट्री ने चौंकाने वाला तरीका उजागर किया है. यहां सिर्फ सिक्के ढालने का काम नहीं होता था, बल्कि उन्हें असली जैसा दिखाने के लिए मशीन, डाई और फिनिशिंग का पूरा इंतजाम था. पुलिस के मुताबिक रोज करीब 12 हजार 20 रुपये के सिक्के तैयार करने की क्षमता थी. अब सात रजिस्टर और आठ मोबाइल इस नेटवर्क के बाजार कनेक्शन खोलेंगे.
सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने और उन्हें बाजार में खपाने वाले इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. मौके से 20 रुपये के 6 हजार 400 नकली सिक्के, छह मशीनें और सिक्के तैयार करने का पूरा सेटअप मिला. पुलिस के मुताबिक, गैंग रोज करीब 12 हजार नकली सिक्के बनाता था और अब तक करोड़ों रुपये के सिक्के खपाने का दावा है.
सहारनपुर में पुलिस ने नकली सिक्के बनाने और बाजार में खपाने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त टीम ने मुख्य सरगना उपकार लूथरा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के, मशीनें, डाई, मोबाइल और कारें बरामद हुईं. पुलिस के मुताबिक गिरोह रोज करीब 12 हजार नकली सिक्के तैयार करता था. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और राज्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.
एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि योगी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के जज साहब. अब सहारनपुर में मस्जिद की गई शहीद, डीएम के पैसों से बनेगी. कोर्ट का अब तक का सबसे बड़ा ऐलान.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में राज्य सरकार को तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मस्जिद पर लगाए गए ₹6.41 करोड़ के जुर्माने पर अंतरिम रोक लगाई. मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी.
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद कार्रवाई पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि का विवादित बयान सामने आया है. SSP से मुलाकात के बाद उन्होंने कार्रवाई की तारीफ की और आपत्ति जताने वालों से पाकिस्तान-बांग्लादेश जाने को कहा. उन्होंने कहा कि किराया नहीं हो तो वह देने को तैयार हैं. हालांकि, कुएं और जमीन से जुड़े दावों पर जांच जारी है.
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मलबे से 1909-1911 की ईंटें ले जाने के वीडियो वायरल हुए. प्रशासन ने अंबाला रोड का मलबा चुनौती फाटक शिफ्ट कर ग्रीन नेट से ढक दिया है और सुरक्षा बढ़ा दी है. इस कार्रवाई पर विपक्ष ने विरोध जताया है.
सहारनपुर में पुलिस ने महिला सहित तीन नशा तस्करों को पकड़ा है. इन आरोपियों के कब्जे से 590 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जबकि एक आरोपी नानौता थाने का हिस्ट्रीशीटर है.
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है. इस मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की एंट्री हो गई है और दिल्ली से एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा है. डेलिगेशन ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान से मुलाकात कर पूरे मामले और आगे की कानूनी लड़ाई पर चर्चा की. अब रिपोर्ट दिल्ली ले जाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
सहारनपुर मस्जिद को ढहाने का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. मस्जिद कमेटी ने एक याचिका दायर करते हुए बिना कानूनी नोटिस के इसे ध्वस्त करने का आरोप लगाया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई कर सकता है.
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ढाए जाने के बाद दिल्ली से जमीयत उलेमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान से मुलाकात की. जमीयत ने स्थानीय हालात का जायजा लेकर दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपने की जानकारी दी. जमीयत ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वो हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं.
सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने फरार चल रहे मुख्य नामजद आरोपी बैंक कर्मचारी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अवैध मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई पर पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. पाकिस्तान का कहना है कि सहारनपुर में की गई यह कार्रवाई मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद अब एक और मामला चर्चा में आ गया है. मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान उसके नीचे एक कुआं दिखाई दिया. प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण इसी कुएं के ऊपर किया गया था.
सहारनपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया है. सर्किट हाउस में पुलिस से हंगामे के बाद उन्हें शांतिभंग की धाराओं में जेल भेज दिया गया. पुलिस भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.