Pradeep Mathur
INC
S.k.sharma
BSP
Davendra Agrawal
SP
Nota
NOTA
Krishna Kumar Sharma Urf Krishna Sharma
AAAP
Ravi Verma
IND
Shyam Sundar
IND
Suresh Chandra Vaghel
RSOSP
Yatendra Singh
IND
Ram Naresh Upadhyay
AKSJP
Anita Devi
IND
Satyendra Singh
SHS
Jagdish Prasad Kaushik
RSVP
Smt Lado Devi
RMGP
Vibhor Sharma
RTORP
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की 'नेगेटिव राजनीति' से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस विकास और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने पर होना चाहिए.
2027 यूपी चुनावों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की नजरें OBC वोटबैंक पर टिकी हैं. वहीं PDA का 'कार्ड' लेकर अखिलेश यादव भी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. एक बार फिर जाति पर ही तमाम पार्टियां चुनावी मैदान में उतरी हैं. ऐसे में सवाल है कि बीजेपी के लिए मंडल-कमंडल का जोड़ ही क्या PDA का तोड़ है? देखें हल्ला बोल.
उत्तर प्रदेश की सियासत सपा और बीजेपी की बीच सिमटती जा रही है. इस दो ध्रवीय चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय बनने की कवायद शुरू हो गई है. असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में सक्रिय होते ही दावा किया है कि यूपी का पूरा गेम बदलने जा रहा है. सवाल उठता है कि यूपी का चुनावी गेम ओवैसी बदल पाएंगे?
उत्तर प्रदेश की सियासत में राम मंदिर के चंदा चोरी का मामला बीजेपी के लिए सियासी टेंशन बनता जा रहा है. चंदा चोरी के मुद्दे को उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है. उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि चंदा चोरी की और सच्चाई बाहर आएगी और जनता अब बीजेपी को हटाने का काम करेगी.
उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय तक दलित समुदाय कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन कांशीराम के द्वारा बसपा के गठन किए जाने के बाद से दलित दूर हुआ और कांग्रेस सियासी हाशिए पर पहुंच गई. कांग्रेस दलित वोटों को जोड़ने के लिए कई प्रयोग कर चुकी है और अब राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी बनाया है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर दांव चल रहे हैं. इसी कड़ी में सपा के सदस्यता अभियान का आगाज दलित समाज से आने वाली अंजलि और उसके परिवार को सदस्य बनाकर शुरू किया. अंजलि वही लड़की है, जिसके भंडारे में अखिलेश यादव ने जाकर प्रसाद चखा था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के समय में दंगे, कर्फ्यू और पलायन आम बात थी.
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी सूबे में सत्ता की हैट्रिक लगाने के मोड में उतर चुकी है. ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के दौरे पर पहुंच रहे हैं, वे संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाने से लेकर 2027 के लिए जीत का मंत्र देंगे.
पीएम मोदी के अगुवाई वाली मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि अगले साल जिन राज्यों मेें विधानसभा चुनाव है, उन राज्यों को कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी) और टीएमसी के बागी सांसदों को भी क्या जगह मिलेगी?
उत्तर प्रदेश के चुनावी तपिश बढ़ने के साथ ही AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सियासी रूप से सक्रिय हो गए हैं. पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक के तापमान को बढ़ा दिया है, जिसके चलते सपा के सबसे बड़े वोटबैंक माने जाने वाले मुस्लिम समुदाय में भी सियासी हलचल पैदा हो गई है.