Tej Narayan Pandey (pawan Pandey)
SP
Ravi Prakash
BSP
Reeta
INC
Nota
NOTA
Suryakant Pandey
CPI
Rajesh Kumar
JAPL
Sanjay Sharma
MADP
Subham Srivastav
AAAP
Ramesh Kumar Chaubey
BSCP
Brajendra Dutt Tripathi
AACP
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण बयान सामने आया है, जिसने सियासी माहौल को और गरमा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए सीधे तौर पर विपक्ष पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने वालों को 'कालनेमी' करार दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राम द्रोहियों से हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है और इसके लिए सभी बजरंगियों को हमेशा तैयार रहना होगा.
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े यूपी के दौरे पर हैं. वे विधायकों के कामकाज को लेकर फीडबैक लेंगे. बताया जा रहा है कि इस बार उनका फोकस अवध और पूर्वांचल के सियासी माहौल को समझने पर रहेगा. इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की राय पर भी चर्चा होगी.
UP Election 2027 :2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और संघ ने मिशन 403 की तैयारी शुरू कर दी है. लखनऊ के बाद अब गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में क्षेत्रीय बैठकों के जरिए हर विधानसभा सीट का फीडबैक जुटाया जाएगा. आखिर क्या है बीजेपी का सीट-दर-सीट प्लान? देखिए पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश में गोंडा, अयोध्या और प्रतापगढ़ में हुई तीन हत्याओं ने 'ओबीसी बनाम सवर्ण' की सियासत को हवा दी जा रही है. पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरे विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे आगामी 2027 के चुनाव से पहले राज्य का सियासी तापमान और पार्टी की टेंशन बढ़ गई है.
मथुरा में आयोजित 'पंचायत आजतक' के मंच पर उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज आपस में भिड़ गए. बीजेपी महासचिव व विधायक राजेश चौधरी, सपा नेता डॉ. संजय लाथर, कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और आरएलडी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह के बीच दंगा और चंदा पर जमकर बहस हुई.
अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब बीजेपी का अगला बड़ा फोकस मथुरा बनता दिख रहा है, जहां जन्माष्टमी पर सीएम योगी के दौरे से 2027 के सियासी समीकरण तेज हो गए हैं. मंचों से 'श्रीराम' के साथ 'कृष्ण बिहारी' के जयकारे बड़े सियासी संदेश दे रहे हैं.
अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट रहना जरूरी है. सीएम योगी ने संभल में हुई हिंसा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2024 में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने शांति बहाल करने और कथित अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पवन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने अपने पहला उम्मीदवार अयोध्या सीट से उतारा है और ब्राह्मण समाज से दिया है. इसके जरिए अखिलेश यादव ने बीजेपी को चारो खाने चित करने का बड़ा दांव चला है.
उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात इस बार हिंदुत्व के मुद्दे पर सेट होती दिख रही है. जिन अखिलेश यादव पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण का बीजेपी हर चुनाव में आरोप लगाती रही, वही अखिलेश बिना लाग-लपेट चढ़ावा चोरी का मुद्दा जोर-शोर से उठाकर बीजेपी को असहज करने में लगे हैं. इसके जवाब में योगी भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर अखिलेश को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं. देखें ये स्पेशल शो.
लखनऊ में आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, हनुमान गढ़ी के महंत महंत राजू दास, धर्मगुरु स्वामी करपात्री जी और निर्वाणी अखाड़ा प्रमुख महंत धर्मदास की विशेष उपस्थिति रही. 'जो राम को लाए हैं' सत्र में साधु-संतों ने राममंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर अपनी राय रखी. देखें वीडियो.