Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research, Puducherry (JIPMER) आज मेडिकल परीक्षा में बैठने वाले प्रतिभागियों के एडमिट कार्ड या हॉल टिकट नंबर जारी कर दिए हैं.
एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए
होने वाली यह कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 4 जून को
आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिये 200
कैंडिडेट का चुनाव किया जाएगा. इनमें से 150
को पांडिचेरी के प्रतिष्ठित संस्थान में भर्ती मिलेगी
और 50 छात्रों को करैकल स्थित जेपीएमईआर में
एडमिशन दिया जाएगा.

JIPMER की ऑफिशियल
वेबसाइटhttp://jipmer.edu.in
से कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड और हॉल टिकट
नंबर डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, फोटो, फोटो और परीक्षा शहर व रोल नंबर आदि की जानकारी होगी.
आप अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड
कर उसका प्रिंट ले सकते हैं.
ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सारी जानकारियों और डिटेल्स को अच्छी तरह पढ़ लें. ताकि किसी गलती की स्थिति में आप सुधार करा सकें.
परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं
दी जाएगी, लिहाजा अपना एडमिट कार्ड और आईडी
प्रूफ परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सुनिश्चित
कर लें.
परीक्षार्थी फोटो कॉपी के साथ-साथ ओरिजनल आइडेंटिटी कार्ड जरूर रखें.