scorecardresearch
 

DU Admission 2017: 20 जून को जारी होगी पहली कट-ऑफ सूची

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वूपूर्ण जानकारी, 20 जून को जारी होगी पहली कट-ऑफ सूची. मार्कशीट और एडमिशन फीस के साथ रहें तैयार...

Advertisement
X
represtational photo of students
represtational photo of students

Delhi University के 61 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी पहली कट-ऑफ सूची 20 जून को जारी करेगी.

एडमिशन प्रक्रिया को छात्रों के लिए आसान बनाने के लिए इस बार कई बदलाव किए गए हैं. UG प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह नियम साल 2016 से लागू किए गए हैं.

पहला कट-ऑफ जारी होने के बाद छात्रों को एडमिशन के लिए तीन दिनों का वक्त दिया जाएगा. इसके लिए ही कट-ऑफ की दूसरी सूची जारी कर जाएगी. पिछले साल तक यूनिवर्सिटी 6 कट-ऑफ जारी करती रही है. पिछली बाद सबसे आखिरी कट-ऑफ 18 जुलाई को जारी किया गया था. पर इस वैकेंसी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा कट-ऑफ लिस्ट भी जारी किए जा सकते हैं.

छात्रों के पास कट-ऑफ लिस्ट की आखिरी तारीख के अगले दिन दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन पेमेंट का मौका होगा.

Advertisement
Advertisement