scorecardresearch
 

मॉल के बाहर पेन बेच रहा था बच्चा, शख्स ने बना दिया दिन, पूरे कर दिए कई सपने

पोस्ट किए जाने के बाद से अभी तक इस वीडियो को 7.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. लोग वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं. साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

Advertisement
X
शख्स ने पेन बेच रहे बच्चे को कपड़े दिलवाए (तस्वीर- इंस्टाग्राम)
शख्स ने पेन बेच रहे बच्चे को कपड़े दिलवाए (तस्वीर- इंस्टाग्राम)

आपने मॉल और मेट्रो स्टेशन के बाहर छोटे बच्चों को पेन या फूल बेचते देखा होगा. हर बच्चे की कोई न कोई मजबूरी होती है, कि उसे गर्मी, ठंड और बारिश में भी काम करना पड़ता है. कुछ ऐसा ही नजारा बेंगलुरु में देखने को मिला. यहां एक बच्चा मॉल के बाहर पेन बेच रहा था. तभी उस पर एक शख्स की नजर पड़ गई. फिर उसने गरीब बच्चे का दिन बना दिया. उसके कई सपने एक ही दिन में पूरे कर दिए. इस शख्स का नाम प्रेनेश वीके है. ये एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं.

जब ये मॉल गए, तो उन्हें बाहर एक बच्चा पेन बेचता हुआ नजर आया. उन्होंने बच्चे की कई जरूरतें पूरी कीं. साथ ही इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में बच्चे की कहानी बताई गई है. जिसमें कहा गया है कि बच्चे के पिता की असमय मृत्यु हो गई. जिसके बाद उसे काम करना पड़ रहा है. वो खूब मेहनत करने के बाद पेन बेचकर दिन के 100-150 रुपये कमा लेता है. जब प्रेनेश लड़के से पूछते हैं कि क्या उसे कुछ चाहिए? तो वो नए कपड़े और खाना मांगता है.
 
इसके बाद प्रेनेश लड़के को मॉल के भीतर लेकर जाते हैं. तब बच्चा बताता है कि वो पहली बार मॉल में आया है. वीडियो पर टेक्स्ट लिखा आता है, 'ये पहली बार मॉल में प्रवेश कर रहा है और उसके चेहरे पर दिख रही खुशी अमूल्य है.' पोस्ट किए जाने के बाद से अभी तक इस वीडियो को 7.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. लोग वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं. साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranesh Vk (@wanderer_tn96)

एक यूजर ने लिखा, 'लोग कह रहे कि वीडियो क्यों बनाते हो. बिना बताए करो. लेकिन भाई इस वीडियो ने अन्य लोगों का दिन बना दिया है. बहुत सारी नकारात्मक चीजें हो रही हैं. लेकिन ऐसी सकारात्मक चीजों की तरफ देखकर संतुष्टि मिलती है और जब संभव हो दूसरों की मदद करने की कोशिश करते हैं. तुमने सही किया भाई.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हमें आपके जैसे और लोगों की जरूरत है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement