सोशल मीडिया
सोशल मीडिया (Social Media) एक समूह होता है जो मोबाइल ऐर वेब के माध्यम से व्यक्तियों को आपस में जोड़कर रखता है. इस प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से सामाजिक संबंध के अलावा यूजर्स अपने सामग्री के लिए भी करते हैं.
सोशल मीडिया नेटवर्किंग के कई रूप हैं जिनमें वेबलॉग, सामाजिक ब्लॉग, माइक्रोब्लागिंग, विकीज, सोशल नेटवर्क, पॉडकास्ट, फोटोग्राफ, चित्र, वीडियो शामिल हैं. इन सबमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सबसे ज्यादा प्रचलित है (Social Media websites).
सोशल मीडिया के प्रचलन ने दुनिया में दो तरह के सिविलाइजेशन की शुरुआत कर दी है. जिसमें एक वर्चुअल और दूसरा फिजीकल है. दरअसल सोशल मीडिया व्यक्ति को बिना किसी रोक टोक के अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की आजादी देता है. इस कारण भविष्य में दुनिया की अधिकतम आबादी इंटरनेट के अधीन होगी. सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स, संचार और सूचना का सशक्त जरिया हैं (Social Media Virtual Media).
सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर विचारकों ने सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों की एक पूरी लीरीज पर ध्यान दिया है. सोशल मीडिया किसी व्यक्ति की वास्तविक या ऑनलाइन समुदायों के साथ जुड़ाव की भावना को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपने कार्यक्षेत्रों के लिए एक प्रभावी संचार उपकरण हो सकता है, लेकिन राजनीतिक अशांति के समय में संचार और आयोजन के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले सामाजिक आंदोलनों में वृद्धि भी हुई है (Social Media side effects).
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. टोरंटो में मूसेवाला के होलोग्राम कार्यक्रम के दौरान ढाई साल के बच्चे ने उनके मशहूर थापी अंदाज की नकल की थी. इसी कार्यक्रम में बंदूक चलाने जैसे इशारे करने को लेकर मानवाधिकार संगठन ने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. संगठन ने बच्चे की सुरक्षा के लिए जांच, काउंसलिंग और जरूरी कदम उठाने की मांग की है.
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने अचानक कट मार दिया, जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई. हैरानी की बात यह रही कि महिला के गिरने के बाद भी चालक ने बाइक नहीं रोकी और आगे निकल गया. घटना त्रिशूल चौक की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, महिला ने चोट नहीं लगने की बात कही.
Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन में तस्वीर के अंदर छिपी चाबी को सिर्फ 10 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज दिया गया है. क्या आपकी नजर इतनी तेज है कि आप छिपी चाबी खोज सकें?
अजनार नदी की सफाई कर सोशल मीडिया पर छाने वाले बिट्टू तबाही इन दिनों कुछ मायूस हैं. अपनी इस मायूसी की वजह उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताई है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि नदी की सफाई में जुटे बिट्टू तबाही को फिर निराश होना पड़ा? आइए जानते हैं पूरी वजह.
गूगल में 13 साल तक काम करने वाले ब्रूनो बियानचिनी ने सालाना करीब 2.85 करोड़ रुपये की नौकरी छोड़ दी. अब वह कंबोडिया के जंगलों को फिर से हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
Optical Illusion: आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 3 अंतर को खोजना है. इसके लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाएगा.
99 साल की उम्र में हेल्गा डफी ने विमान के पंख पर खड़े होकर उड़ान भरी और दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला विंग-वॉकर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
सोशल मीडिया पर रामलीला के कुछ वीडियो चर्चा में हैं, जिनमें शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली कलाकार अपने मॉडर्न और मजाकिया अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रही है. कहीं वह लक्ष्मण के सामने गाना गाती नजर आती है, तो कहीं लक्ष्मण से हरियाणवी अंदाज में अपनी बात कहती दिखाई देती है.
नवरात्रि के गरबा उत्सव में लोगों को झूमते देखकर मुंबई में रह रही रोमानियाई महिला मारिया एलेक्जेंड्रा भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में बताया कि गरबा उनके लिए सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि भक्ति का खूबसूरत रूप है. लोगों को एक साथ त्योहार मनाते देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.
मिस्टरबीस्ट, काइली जेनर और जेक पॉल जैसे Gen Z सितारों ने कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति बनाई है. यूट्यूब, म्यूजिक, फिल्मों, ब्रांड डील्स और बिजनेस के दम पर इन युवाओं ने दुनिया भर में पहचान बनाई.स जानिए दुनिया के 6 सबसे अमीर Gen Z सेलिब्रिटीज और उनकी अनुमानित संपत्ति.
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में रहने के लिए हर महीने कितनी सैलरी होनी चाहिए? जानिए 25 साल की उम्र में किराया, खाना, आने-जाने का खर्च और बचत को मिलाकर कितना होना चाहिए आपका मासिक बजट.
अपना काम रहे एक रिपोर्टर को भीड़ ने घेर लिया. खूब चिल्लाया उस पर. सीनियर संपादकों ने इसकी निंदा की है. मैंने ऐसा नहीं किया, और इसकी वजह यह है.
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब के पास 6 फीट का सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई. सपेरे ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. घटना के बाद अस्पताल की सफाई, चोक नालियों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
बिजनौर के फूलसदा गांव में इंडियन ऑयल का खाली टैंकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के चेंबर में फंस गया और चालक उसे लेकर नजीबाबाद स्थित तेल डिपो पहुंच गया. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
बिहार के पूर्वी चंपारण में चोरी के आरोप में छह बच्चों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. दुकानदार पर बच्चों की पिटाई करने और चप्पल पर थूक चटवाने का आरोप है. घटना का वीडियो वायरल है, जबकि मामले में जांच जारी है.
Optical Illusion: आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 5 अंतर को खोजना है. इसके लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाएगा.
चीन में एक ऐसे कपल की शादी चर्चा में है, जिनका नाम बिल्कुल एक जैसा है. एक ही नाम की वजह से उन्हें शादी के डॉक्यूमेंट बनवाने से लेकर हवाई यात्रा तक में परेशानी का सामना करना पड़ा.
पुराने चीन में माता-पिता अपने बच्चों को कुत्ता और सूअर जैसे अजीब नाम क्यों देते थे? इसके पीछे मान्यता थी कि ऐसे साधारण नाम रखने से बुरी आत्माएं बच्चों पर ध्यान नहीं देंगी और वे बुरी किस्मत से बचे रहेंगे. जानिए चीन की इस अनोखी परंपरा के बारे में.
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्वीरें लेने पहुंचे पैपराजी को उन्होंने कहा, “रील के चक्कर में ठुक जाओगे.” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव भारतीय दल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे थे. पीएम मोदी ने एशियन गेम्स के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की.
मुंबई से छत्तीसगढ़ जा रही ट्रेन के थर्ड एसी कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स ट्रेन की बर्थ पर बैठकर पान बनाता दिखाई दे रहा है. वीडियो शेयर करने वाले के मुताबिक, उसे 20 से 25 पान बनाने का ऑर्डर मिला था. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं.
अकासा एयर की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे एक यात्री को टूटा हुआ सूटकेस मिला. यात्री ने जब एयरपोर्ट स्टाफ से शिकायत की, तो उसके मुताबिक कर्मचारियों ने बैग को टूटा हुआ मानने से इनकार कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.