शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं. वह &TV के 'भाभी जी घर पर हैं!' में अंगूरी तिवारी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं. 2017 में, उन्होंने बिग बॉस 11 में भाग लिया और विजेता रहीं (Shilpa Shinde Bigg Boss 11 Winner). जनवरी 2023 में उन्होंने बहुचर्चित सीरीज 'मैडम सर' में एक महिला पुलिस एसीपी नैना माथुर की कैमियो भूमिका निभाई. 5 फरवरी 2019 को शिंदे, 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं (Shilpa Shinde joned Congress).
शिंदे ने 1999 में टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत की. वह धारावाहिक भाभी (2002-08) में अपनी भूमिका के लिए सुर्खियों में आईं. उन्होंने कभी आए ना जुदाई (2001–03), संजीवनी (2002), आम्रपाली (2002), मिस इंडिया (2004) शो, मेहर - कहानी हक और हकीकत की, हातिम, रब्बा इश्क ना होवे, बेटियां अपनी या पराया धन, हरि मिर्ची लाल मिर्ची, और वारिस धारावाहिक में भूमिकाए निभाई है (Career).
शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था (Shilpa Shinde Born). उनके पिता, डॉ. सत्यदेव शिंदे, एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और उनकी मां गीता सत्यदेव शिंदे एक हाउसवाइफ हैं. उनकी दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है (Shilpa Shinde Family). शिंदे मनोविज्ञान की छात्रा थीं, लेकिन स्नातक की डिग्री हासिल करने में असफल रहीं (Shilpa Shinde Education).
शिंदे की मुलाकात अभिनेता रोमित राज से टीवी शो मायका के सेट पर हुई थी. इसके तुरंत बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. उन्होंने 2009 में सगाई की लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया (Shilpa Shinde Affair).
'लॉक अप 2' की ट्रॉफी भले शिल्पा शिंदे न जीत सकीं, लेकिन शेल्टर होम पहुंचते ही बुजुर्ग महिलाओं ने उनका ऐसा स्वागत किया कि वह भावुक हो गईं. कभी परिवार से दूर हुईं शिल्पा आज बेघर मांओं का सहारा बनी हुई हैं.
Lock Upp Season 2 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है. श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. जानिए फिनाले की पूरी डिटेल.
लॉकअप 2 के फिनाले में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. शो कौन जीतेगा, इसे लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है.
शिल्पा शिंदे रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में रूल कर रही हैं. बीते एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपना सीक्रेट रिवील किया. जिसे सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं.
हिना खान और शिल्पा शिंदे का 9 साल के बाद एक बार फिर आमना-सामना हुआ. लॉक अप में हिना बतौर गेस्ट बनकर आई थीं, और उन्होंने शिल्पा पर कई सारे आरोप लगाए. इसपर भाभीजी एक्ट्रेस भी जमकर बरसी थीं.
लॉक अप में इन दिनों इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. शिल्पा शिंदे की हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी से जबरदस्त लड़ाई हो गई, जिसके बाद हर्षद गुस्से से आगबबूला हो गए.
राहिल आजम को लेकर खबरें थीं कि वो शिल्पा शिंदे संग रिलेशन में रहे थे. इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा उन्होंने किया है.
लॉकअप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी और पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाए, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क गया. यूजर्स को लगता है मेकर्स शिल्पा को फेवर कर रहे हैं. इस पर फराह खान ने रिएक्ट किया है.
लॉकअप 2 में इस वीक जजमेंट डे पर अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आएंगे. उन्होंने पामेला सेरेना संग खूब मस्ती की. वो पामेला को शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिखे.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- लॉकअप से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा ने शिल्पा पर झगड़ा करने और विवादित व्यवहार का आरोप लगाया. दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है. लेकिन सरकार ZEE5 पर एक्शन लेने की तैयारी में है.
शिल्पा शिंदे ने अपने फेक MMS वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंन लॉकअप शो में बताया कैसे उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई थी. उनका फेक वीडियो रिलीज किया गया था. उनकी मां से उस वीडियो को लेकर सवाल पूछे गए थे.
लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे लगातार अपनी को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी के खिलाफ बोलती हुईं नजर आ रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस की वर्जिनिटी पर एक बार फिर कमेंट किया है.
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप का नया सीजन विवादों में घिर गया है, जहां शो में अश्लीलता और विवादित हरकतें बढ़ती जा रही हैं. आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की नजदीकियां चर्चा में हैं. दूसरी शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर भद्दा कमेंट किया है.
सुनीता आहूजा लॉक अप से बाहर आ चुकी हैं. शो से निकलने के बाद उन्होंने शिल्पा शिंदे को खरी-खोटी सुनाई है. सुनीता ने कहा कि उनकी पर्सनल और मैरिड लाइफ पर बोलने का हक उन्होंने किसी को नहीं दिया है.
हिना खान और रुबीना दिलैक ने टीवी के विवादित मुद्दों पर एक पैनल बैठाया है, जिसमें दोनों के पति भी शामिल हैं. पैनल में दोनों एक्ट्रेस आकांक्षा-गौरव और शिल्पा शिंदे को लेकर बात करती दिखीं. इसके लिए दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है.
शिल्पा शिंदे का कहना है कि उन्हें शादी या प्यार में पड़ने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है. वो सिंगल रहकर भी खुश हैं.
लॉकअप सीजन 2 के अपकमिंग एपिसोड में हंगामा देखने को मिलेगा. आकांक्षा चौधरी की श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे संग लड़ाई होगी. आकांक्षा का फीयरलेस साइड दिखा.
'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच तीखी बहस हुई. एक नए प्रोमो में दोनों को बहस करते हुए देखा गया. वहीं शिल्पा शिंदे को आकांक्षा चमोला का साथ मिला है.
लॉक अप शो में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. लड़ाई, खाने की कमी और पंगों के बीच शिल्पा शिंदे की वाइल्डकार्ड एंट्री ने शो में नया तड़का लगा दिया है. शिल्पा और सुनीता आपस में भिड़ पड़ीं और फिर...
श्रेष्ठा अय्यर के जाने के बाद, 'लॉक अप 2' में पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है. 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने रोल के लिए मशहूर शिल्पा अब इस रियलिटी शो का हिस्सा बन गई हैं.
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान और अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि लोग उनकी स्थिति को जाने बिना राय बना लेते हैं. उन्होंने कास्टिंग काउच, एंटी-वुमन टैग और इंडस्ट्री की सच्चाई पर भी खुलकर बात की.