U19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. यह टूर्नामेंट 15 जनवरी 2026 से 6 फरवरी तक खेला जाएगा. इस बार यह टूर्नामेंट दो देशों, Zimbabwe और Namibia की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है और कुल 41 मैच खेले जाने हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब भारत ने जीते हैं. टीम इंडिया ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता है, जबकि 2006, 2016, 2020 और 2024 में टीम उपविजेता रही है. ऐसे में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी में भारतीय टीम छठे टाइटल जीतने के लिए मैदान पर आज अपने अभियान का आगाज कर रही है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें 19 साल से कम उम्र (under 19) के युवा क्रिकेटर भाग लेते हैं. इसे आयोजित करती है International Cricket Council (ICC). यह टूर्नामेंट अक्सर हर दो-तीन साल में आयोजित होता है और कई महान क्रिकेटरों ने अपनी पहली पारी इसी टूर्नामेंट में खेली है यानी यह भविष्य के सितारों को चमकने का मंच है (Under-19 Men's Cricket World Cup).प्रारूप (Format) 50-ओवर एकदिवसीय (One-Day) का होता है. प्रारंभिक “ग्रुप स्टेज” के बाद “Super 6s / सेमीफाइनल / फाइनल” के जरिए विजेता तय किया जाता है.
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक दिया.
अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देंगे. समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने साफ किया कि वैभव को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा और वे सामान्य छात्रों की तरह ही एग्जाम देंगे.
अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मुंबई पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस जीत ने देशवासियों में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है. मुंबई एयरपोर्ट पर फैन्स ने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया और देश के लिए उनकी उपलब्धि को सराहा. देखें वीडियो.
वैभव सूर्यवंशी के सामने सबसे बड़ी रुकावट है ICC का न्यूनतम उम्र नियम जिसके कारण वो सीनियर भारतीय टीम में फिलहाल नहीं जा सकते हैं.
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठी बार खिताब जीता. फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया.
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के बाद मिले प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड को टीम के सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव ने कहा मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
वैभव सूर्यवंशी ने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. 14 साल की उम्र में कई घरेलू, यूथ और IPL रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद वह ICC के न्यूनतम उम्र नियम के कारण फिलहाल सीनियर भारतीय टीम के लिए नहीं खेल सकते.
U19 World Cup Prize Money: भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया, लेकिन ICC की नीति के चलते टीम को कोई प्राइज मनी नहीं मिलेगी. ICC इस टूर्नामेंट को डेवलपमेंट प्रोग्राम मानता है. हालांकि, BCCI पहले भी विजेता टीमों को बड़ा इनाम दे चुका है और इस बार भी खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने की उम्मीद है.
भारत को U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को समर्पित किया. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इसके साथ ही वैभव को प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीता.
India vs England U19 World Cup Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीता. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में रही और उसने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया.
भारत ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज कर मैच फाइनल में इंग्लैंड की टीम को हराया है. इस जीत से भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने पूरे देश का मान बढ़ाया है. वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने इस बड़ी जीत पर अपने विचार साझा किये. युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चैम्पियन बनाया. अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है, जो आगे जाकर भारतीय क्रिकेट की मुख्य टीम में स्थान पा सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बेहद तूफानी बल्लेबाजी की. वैभव ने इस इनिंग्स के दौरान पहले तो धैर्य दिखाया, फिर बड़े-बड़े शॉट्स खेले. वैभव की ये इनिंग्स भारतीय टीम को खिताब जिताने के लिए काफी थी.
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के निर्णायक मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर छठी बार यह खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया और एक भी मैच नहीं हारा. यह जीत भारतीय क्रिकेट के युवाओं के लिए गर्व का विषय है और देश में क्रिकेट के प्रति उत्साह को और बढ़ावा देती है.
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बल्ले से तबाही मचा दी. 14 साल के वैभव ने 175 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी की अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमकर तारीफ की है.
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों में शतक जड़ा, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है. भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान वैभव ने शतक जड़ने के बाद जो सेलिब्रेशन दिखाया, उसका वीडियो देखने लायक था.
महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में ऐसा तूफान खड़ा किया है, जो बरसों याद रखा जाएगा. 110 छक्के और 1400 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने भारतीय यूथ क्रिकेट में नए मानक तय कर दिए हैं. रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड टूट रहे हैं और वैभव का नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है.
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोच मनीष ओझा का WhatsApp मैसेज वैभव सूर्यवंशी के लिए टर्निंग पॉइंट बना. पुल शॉट में छोटी तकनीकी सलाह के बाद वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक जड़ते हुए 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और इतिहास रच दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में बल्ले से धांसू प्रदर्शन किया है. वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके उड़ाते हुए शानदार 175 रन बनाए. सहवाग ने वैभव की इस इनिंग्स की जमकर सराहना की.
आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके बाद सहवाग उनकी जमकर तारीफ की.
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. वैभव उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतकीय पारी खेली है.
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी. अब खिताबी मुकाबले के दिलचस्प होने की संभावना है.