हंसा कोरंगा, एंटरटेनमेंट बीट की एक्सपीरियंस्ड जर्नलिस्ट हैं. फिलहाल वह Aajtak.in एंटरटेनमेंट सेक्शन में चीफ सब एडिटर हैं. फिल्मों की रंगीन दुनिया में सनसनी की खोज करना इनकी एक्सपर्टीज है. बॉलीवुड, टीवी, सोशल मीडिया हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म, हर खबर में 'क्लिकबेट' तलाशना, बोरिंग खबर को 'वायरल' एंगल देने का हुनर रखती हैं. एंटरटेनमेंट को एंटरटेनमेंट बनाकर परोसने में वो 'धुरंधर' हैं. टीवी रियलिटी शोज की कंट्रोवर्सी हो या अनुपमा-तुलसी की जिंदगी में आने वाला भूचाल, टॉप शोज के ट्विस्ट उनकी टिप्स पर होते हैं. सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है.
जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 10+ साल का मजबूत अनुभव है. उन्होंने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की. फिर TV और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई. उतराखंड की खूबसूरत वादियों से आने वाली हंसा ने टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (TIAS), रोहिणी, (आईपी यूनिवर्सिटी) से जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री ली. कई संस्थानों के साथ इंटर्नशिप की, जैसे नवभारत टाइम्स, पंजाब केसरी, जी न्यूज. इन संस्थानों में उन्होंने राइटिंग, प्रूफ रीडिंग के अलावा न्यूज आउटफुट की गहरी समझ हासिल कर खुद को तरासा. जर्नलिज्म के करियर को नींव मिली नवभारत टाइम्स से. जहां ट्रेनिंग पीरियड में खबरों को बारीकी और आर्टिकल लिखने का तरीका समझा. कृषि और स्पोर्ट्स मैगजीन 'स्पोर्ट्स स्टार' संग फ्रीलांस किया. राइजिंग खिलाड़ियों के इंटरव्यूज और कृषि मैगजीन के लिए ऑन फील्ड रिपोर्टिंग की. 2013 में इंडिया टीवी चैनल के साथ उन्होंने प्रोडक्शन और रनडाउन पर काम किया. जिससे उन्हें न्यूजरूम ऑपरेशंस की गहरी समझ मिली. 2017 में Aaj Tak Digital जॉाइन किया और तब से लगातार ग्रोथ हासिल कर रही हैं.
हंसा ने डेडिकेटेड, ईमानदार और वर्क कम फर्स्ट अप्रोच के साथ इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत और क्रेडिबल पहचान बनाई है. शोबिज की गॉसिप और खबरों के वर्कलोड से फ्री होकर वो अपनी रियल लाइफ की एडवेंचरस राइड में मशगूल रहती हैं. नई जगहों पर घूमना-फिरना, दोस्तों संग चिल करना पसंद करती हैं.