मिचेल सैंटनर, क्रिकेटर
मिचेल जोसेफ सैंटनर (Mitchell Josef Santner) न्यूजीलैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो खेल के सभी प्रारुपों में खेलते हैं. घरेलू स्तर पर, वह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं (Mitchell Santner Domestic Team). वह एक बॉलिंग ऑलराउंडर है जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, और धीमी गति से बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं (New Zealand All-rounder).
2014-15 के घरेलू सत्र के शानदार प्रदर्शन के बाद सैंटनर को न्यूजीलैंड नेशनल टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 9 जून 2015 को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया (Mitchell Santner ODI Debut). उसी दौरे में 23 जून 2015 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में करियर का पहला टी20आई मैच खेला (Mitchell Santner T20I Debut). टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए भी उन्हें खास इंतजार नहीं करना पड़ा. सैंटनर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 27 नवंबर 2015 को ऑस्ट्रेलिया के खइलाफ एडिलेड में की (Mitchell Santner Test Debut).
सैंटनर ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू 2019 में किया. उन्हें CSK ने 2019 में 50 लाख रुपए में खरीदा था. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.90 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में बनाए रखा (Mitchell Santner Price in 2022 IPL Mega Auction).
न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सेंटनर को बड़ा झटका लगा है. कंधे की गंभीर चोट के चलते वह कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे सेंटनर इस हफ्ते की शुरुआत में स्वदेश लौटे.
न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner कंधे की गंभीर चोट के चलते कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं. Mumbai Indians के लिए खेलते हुए Chennai Super Kings के खिलाफ मैच में उन्हें यह चोट लगी थी, जिसके बाद स्कैन में ग्रेड-3 इंजरी की पुष्टि हुई. इस वजह से सेंटनर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चोटिल मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है.सेंटनर को CSK के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी. महाराज हालिया T20 फॉर्म में शानदार रहे हैं और उनकी एंट्री से MI के स्पिन अटैक को मजबूती मिलेगी.
IPL 2026 Concussion substitute: MI vs CSK मैच में मिचेल सेंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब बनाने पर विवाद खड़ा हो गया. सेंटनर को कंधे की चोट दिखने के बावजूद MI ने बताया कि उन्हें सिर पर भी चोट लगी थी. कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह फैसला मैच रेफरी और अंपायर की मंजूरी से लिया गया.
MI vs CSK मैच में मिचेल सेंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाने पर विवाद हुआ. कंधे की चोट दिखने के बावजूद सिर की चोट के आधार पर फैसला लिया गया.
आईपीएल 2026 में Mumbai Indians और Chennai Super Kings के मुकाबले में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब Shardul Thakur को Mitchell Santner की जगह उतारा गया. लाइव तस्वीरों में कंधे की चोट दिखने से भ्रम पैदा हुआ...
गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार हुए मुकाबले में एक नाम उभरा, अश्विनी कुमार का. मुंबई इंडियंस के यही अश्विनी कुमार पहले भी अपनी गेंदबाजी के दम पर पहचान आईपीएल में बना चुके हैं, लेकिन मौजूदा आईपीएल में उनको एक बार फिर मौका मिला और वो अपनी गेंदबाजी के दम पर छा गए.
मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर है कि रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर फिट हो गए हैं. GT के खिलाफ मैच में रोहित की वापसी हो सकती है, हालांकि टीम उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम भी दे सकती है. उनकी वापसी से टीम का संतुलन मजबूत होगा.
मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर की फिटनेस में सुधार हुआ है. टीम के लिए यह अपडेट अहम है, क्योंकि लगातार खराब प्रदर्शन के बीच उनकी वापसी संतुलन मजबूत कर सकती है. हालांकि रोहित की प्लेइंग इलेवन में वापसी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन आगामी मैच से पहले उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने भले हीं न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया हो. लेकिन आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की रैकिंग में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है और अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
भारतीय टीम ने जहां तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, वहीं न्यूजीलैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर काफी उदास दिखे. सेंटनर की टीम फाइनल में कुछ खास नहीं कर सकी.
India vs New Zealand T20 World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की. इस महाजीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस हो गई. अर्शदीप द्वारा गेंद मिचेल की ओर फेंकने के बाद माहौल गर्म हो गया था. अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में अक्षर पटेल ने मिचेल को आउट कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को हुआ, जहां टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान चर्चा में रहा.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर भारत को 220 रन पर रोक लिया तो मैच बन सकता है. इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- झूठ बोल रहा है. उन्होंने कहा कि टीम पिच के हिसाब से खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. टीम इंडिया के पास खिताब बचाने और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगा.
इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां रविवार (8 मार्च) नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मुकाबला है . इस बीच रोहित शर्मा का ‘History Repeat, History Defeat’ वाला बयान फिर चर्चा में है. जो उन्होंने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले एक प्रमोशनल वीडियो में दिया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. इस पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब देते हुए कहा कि बड़े मैच से पहले हर कोई यही बात बोलता है और खिलाड़ियों को कुछ नया कहना चाहिए.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चेताया है. मिचेल सेंटनर का कहना है कि यदि भारतीय टीम को हराने से कुछ फैेन्स के दिल टूटते भी हैं, तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं होगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (8 मार्च) को है. ऐसे में सवाल है कि क्या इस मुकाबले में खासतौर पर भारतीय गेंदबाजी में क्या कोई बदलाव होगा. क्या प्लेइंग 11 में कोई सरप्राइज देखने को मिलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की हार का मुख्य कारण शुरुआती दबाव, पिच को गलत आंकना और फिन एलेन की 33 गेंदों में शतकीय पारी रही. कप्तान एडेन मार्करम ने माना कि टीम समय पर एडजस्ट नहीं कर सकी. न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में मैच छीन लिया और पहली बार प्रोटियाज को टूर्नामेंट में हराया.