scorecardresearch
 

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने भिड़ाया माथा, म‍िचेल सेंटनर ने रगड़ी नाक! T20 सीरीज से पहले क्यों हुआ ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया का पारंपरिक माओरी अंदाज में स्वागत किया गया. BCCI ने इसकी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें श्रेयस अय्यर और मिचेल सेंटनर भी नजर आए.

Advertisement
X
2. नाक से नाक, माथे से माथा... श्रेयस-सेंटनर ने किया ऐसा क्या? T20 सीरीज से पहले खास रस्म (Photo: X/@BCCI)
2. नाक से नाक, माथे से माथा... श्रेयस-सेंटनर ने किया ऐसा क्या? T20 सीरीज से पहले खास रस्म (Photo: X/@BCCI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में खास अंदाज में स्वागत हुआ. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें भारतीय और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पारंपरिक माओरी अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की तस्वीरें भी सामने आईं.

BCCI ने पोस्ट के साथ लिखा, 'दौरे की शुरुआत के लिए खूबसूरत माओरी स्वागत.' बोर्ड ने यह भी बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी.

क्या है नाक और माथा मिलाने वाली यह परंपरा?
न्यूजीलैंड की माओरी संस्कृति में इस पारंपरिक अभिवादन को होंगी (Hongi) कहा जाता है. इसमें दो लोग एक-दूसरे के करीब आकर अपनी नाक मिलाते हैं. कई मौकों पर वे माथे भी स्पर्श करते हैं. यह सिर्फ अभिवादन का तरीका नहीं, बल्कि आपसी एकता और जुड़ाव का प्रतीक भी है.

इस रस्म के पीछे 'हा' (Ha) यानी जीवन की सांस के आदान-प्रदान की प्रतीकात्मक मान्यता है. इसके जरिए मेहमान और स्थानीय लोग एक-दूसरे के साथ संबंध और अपनापन स्थापित करते हैं. माओरी समुदाय की पारंपरिक बैठकों और बड़े समारोहों में इस अभिवादन का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद हाथ मिलाना भी हो सकता है.

Advertisement

कोरोना के दौरान लगी थी रोक
होंगी माओरी समुदाय की सांस्कृतिक परंपराओं का अहम हिस्सा है. हालांकि, कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए कुछ माओरी जनजातियों और उनकी परिषदों ने इस अभिवादन पर अस्थायी रोक लगा दी थी.

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की इन तस्वीरों के जरिए क्रिकेट दौरे की शुरुआत में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक भी देखने को मिली. अब दोनों टीमें 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली T20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement