न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने दो खास उपलब्धियां हासिल कीं. 21 गेंदों पर 27 रन बनाने वाले अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा, उन्होंने 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1,000 रन भी पूरे कर लिए. इस साल उनसे ज्यादा रन सिर्फ ईशान किशन ने बनाए हैं.