scorecardresearch
 

IND vs NZ: 'हम 30-40 रन पीछे रह गए थे..', लगातार दूसरी हार के बाद NZ कप्तान मिचेल सेंटनर का छलका दर्द

बारिश के कारण दूसरा वनडे मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. 47-47 ओवर के इस मुकाबले के अंत में भी बारिश ने खलल डाला. जिसका नतीजा भारत के पक्ष में आया और टीम इंडिया ने चार रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

Advertisement
X
हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान. (PHOTO: AP)
हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान. (PHOTO: AP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरा रहा. बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 

एक समय 135 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के 113 रनों पर 7 विकेट गिर चुके थे. कीवी टीम अपनी जीत के जश्न की तैयारी करने लगी थी, लेकिन तभी बारिश ने आकर मेजबान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का दर्द साफ झलका है.

मैच के बाद बात करते हुए कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकार किया कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल और पेचीदा थी. सेंटनर ने कहा कि यह एक पेचीदा विकेट था, इसमें कोई छिपाव नहीं है. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें चुनौती दी. 

पारी की शुरुआत में विकेट गंवाना कभी भी सही नहीं होता. लेकिन फिर भी हम जानते थे कि स्कोर थोड़ा कम रह गया है, हालांकि पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया.

Advertisement

कीवी गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम ने शुरुआती झटके देकर मैच में वापसी की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि छोटे लक्ष्य को बचाने का एकमात्र तरीका यही था कि शुरुआत में विकेट चटकाए जाएं और उनके गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर सफलताएं भी दिलाईं. 

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 'जब तक जीत मिल रही है, सब ठीक है...', DLS से मुकाबला जीतने के बाद कप्तान गिल को सता रहा है बड़ा डर

हालांकि, उनका मानना है कि अगर उनकी टीम स्कोर बोर्ड पर 160 से 180 रन तक पहुंच जाती तो मुकाबला और रोमांचक हो सकता था. खराब मौसम और बारिश के बारे में बात करते हुए सेंटनर ने माना कि ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी की शुरुआत करना हमेशा से कठिन होता है और भारतीय गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया.

ताश के पत्तों की तरह बिखरी थी टीम इंडिया

बता दें कि 135 रनों के छोटे लक्ष्य का बचाव करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के शुरुआती बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया था. भारत ने 26 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में DLS नियम से जीता भारत, 113 रन पर गिर गए थे 7 विकेट, सीरीज में 2-0 की बढ़त

क्रीज पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे और कीवी टीम में जीत की उम्मीद जाग उठी थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई. काफी इंतजार के बाद भी जब खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका, तो DLS नियम के आधार पर भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया. इस हार के साथ कीवी टीम पर अब सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement