scorecardresearch
 

'म‍िड‍िल ओवर्स में व‍िकेट गंवाए, फील्ड‍िंग मे सुस्त...', हैम‍िल्टन T20 क्यों हारी टीम इंड‍िया, कप्तान श्रेयस अय्यर ने ग‍िना दी गलत‍ियां

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टी20 में हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गंवाने और खराब फील्डिंग को हार की बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा कि टीम 194 रन तक पहुंचकर भी बेहतर कर सकती थी. वहीं, मिचेल सेंटनर ने कहा कि सीरीज का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में भी जा सकता था.

Advertisement
X
हैमिल्टन में हार के बाद श्रेयस ने मानी गलती (Photo: X/@BCCI)
हैमिल्टन में हार के बाद श्रेयस ने मानी गलती (Photo: X/@BCCI)

न्यूजीलैंड के खिलाफ रव‍िवार (1 नवंबर) को हैमिल्टन टी20 में हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की कमियों को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि टीम को जिस शुरुआत का फायदा उठाना चाहिए था, वह ऐसा नहीं कर सकी. वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि सीरीज का स्कोर 3-2 भारत के पक्ष में जरूर रहा, लेकिन नतीजा उनकी टीम के पक्ष में भी जा सकता था.

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि टीम इंडिया अपनी शुरुआत को देखते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. ईशान किशन और उनके बीच साझेदारी से टीम ने दोबारा लय हासिल की थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने लगे. इससे नए बल्लेबाजों पर अचानक दबाव आ गया.

श्रेयस के मुताबिक, पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. गेंद कभी स्विंग कर रही थी तो कभी पिच पर रुककर आ रही थी और कुछ मौकों पर तेजी से निकल रही थी. उन्होंने बताया कि वह और तिलक वर्मा लगभग एक जैसे तरीके से आउट हुए. हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करना बल्लेबाजों के लिए चैलेंज‍िं था. इसके बावजूद 194 रन तक पहुंचना उनके हिसाब से ठीक स्कोर था.

भारतीय कप्तान ने माना कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी टीम बेहतर कर सकती थी. फील्डिंग में खिलाड़ी थोड़े सुस्त नजर आए. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में अलग-अलग मैदानों और परिस्थितियों में खेलना टीम के लिए सीखने का अच्छा मौका रहा.

Advertisement

शुरुआती 3 मैचों में हम लए में, आख‍िरी 2 मैचों में ... 
श्रेयस ने सीरीज में 3-0 की बढ़त के बाद आखिरी दो मुकाबलों में प्रयोग करने और खुद को चुनौती देने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि शुरुआती तीन मैचों ने टीम को लय दी थी. इसके बाद आखिरी दो मैचों में टीम कुछ नए प्रयोग करना चाहती थी और खुद को चुनौती देना चाहती थी. हैमिल्टन का मुकाबला इसके लिए सही मौका था, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.

भारतीय कप्तान ने कहा कि फिलहाल वह टी20 टीम की स्थिति पर ज्यादा विचार नहीं करना चाहते, क्योंकि अब वनडे मुकाबले खेलने हैं. हालांकि, उन्होंने माना कि टीम का माहौल अच्छा है और विदेशी परिस्थितियों में अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना खिलाड़ियों के लिए जरूरी है.

श्रेयस ने खास तौर पर फील्डिंग में सुधार की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि भारत में आमतौर पर ऐसी परिस्थितियां नहीं मिलतीं, जहां अंधेरा होने के बावजूद आसमान साफ हो और रोशनी का अलग प्रभाव पड़े. ऐसे माहौल में खेलना भी टीम के लिए सीखने का अनुभव रहा.

सेंटनर बोले- सीरीज का नतीजा कुछ और हो सकता था
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि यह काफी करीबी सीरीज रही. शुरुआती दो मुकाबलों में कुछ छोटे मौके ऐसे थे, जिन्हें न्यूजीलैंड भुना सकता था. उनके मुताबिक, अगर उन मौकों पर टीम जीत जाती तो सीरीज का नतीजा बिल्कुल अलग हो सकता था.

Advertisement

सेंटनर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के प्रदर्शन को पॉज‍िट‍िव बताया. उन्होंने कहा कि आखिरी दो मैचों में गेंदबाजों ने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को अच्छी तरह ढाला. गेंदबाजों ने वाइड यॉर्कर, सीधी यॉर्कर और सही लेंथ के साथ गेंदबाजी में विविधता दिखाई. यह उनके लिए अच्छी सीख रही. सेंटनर ने कहा कि इस समय के आसपास अगली बार ऐसी परिस्थितियों में खेलने का मौका शायद कुछ साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप में मिलेगा.

टीम की बेंच स्ट्रेंथ से खुश हैं सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर भी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम में काफी बदलाव करने पड़े, लेकिन इससे उन खिलाड़ियों को मौका मिला जिन्हें नियमित रूप से खेलने का अवसर नहीं मिलता. इन खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाकर दिखाया कि वे तुरंत जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

सेंटनर ने ग्लेन फिलिप्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिलिप्स हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह शुरुआत में थोड़ा समय लेते हैं और फिर अपनी पसंद के शॉट खेलकर रन बनाते हैं. उनकी बल्लेबाजी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement