scorecardresearch
 

IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

India vs New Zealand 5th T20I Live Score: हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही कब्जा चुकी है. ये मुकाबला जीतकर वो सीरीज का स्कोर 4-1 करना चाहेगी.

Advertisement
X
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20. (Photo: AFP)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20. (Photo: AFP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी थी. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारत ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में फिर भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी. ऑकलैंड में कीवी टीम ने वापसी करते हुए 87 रनों से जीत हासिल की. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव.

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर.

Advertisement

देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 12 मुकाबले जीते. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई पर भी छूटे, जिनमें दो मौकों पर सुपर ओवर का प्रयोग हुआ और भारत को जीत हासिल हुई.

भारत vs न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 35
भारत ने जीते: 20
न्यूजीलैंड ने जीते: 12
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और ईशान किशन (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (शेड्यूल और नतीजे)

  • पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
  • दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
  • तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
  • चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड 87 रनों से जीता
  • पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
  • पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
  • पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
  • दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement