scorecardresearch
 

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा वनडे, किसने जीता टॉस?

India (IND) vs New Zealand (NZ) 2nd ODI Live Score: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और उसने सीरीज के पहले मैच में दमदार जीत हासिल की थी.

Advertisement
X
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा वनडे (Photo: X/@BCCI)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा वनडे (Photo: X/@BCCI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आज (7 नवंबर) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे होगा. वहीं पहली गेंद भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत पांच विकेट से जीत हासिल की थी. अब उसकी निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज,  गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
यह भी पढ़ें: 'अभी उसे और मैच खेलने चाहिए...', वैभव की उपकप्तानी पर सचिन तेंदुलकर ने उठाए सवाल, गांगुली-धोनी पर भी दिया बयान

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 64 मैचों में जीत हासिल की. जबकि न्यूजीलैंड ने 52 मुकाबले जीते. सात मैचों का नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई पर भी छूटा. यानी आंकड़ों में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर थोड़ा भारी रहा है.

न्यूजीलैंड vs भारत (हेड टू हेड)
कुल ODI मैच: 124
न्यूजीलैंड ने जीते: 52
भारत ने जीते: 64
टाई: 1
बेनतीजा: 7

भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन (विकेटकीपर) और कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, सहवाग के बेटे आर्यवीर का तूफान

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, निक केली, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच  तारीख  वेन्यू  समय नतीजा 
पहला वनडे  4 नवंबर  ऑकलैंड  सुबह 7:30 भारत की 5 व‍िकेट से जीत
दूसरा वनडे   7 नवंबर वेलिंगटन सुबह 7:30  
तीसरा वनडे 10 नवंबर हैमिल्टन सुबह 7:30  
चौथा वनडे  13 नवंबर माउंट माउंगानुई सुबह 7:30  
पांचवां वनडे  15 नवंबर  माउंट माउंगानुई सुबह 7:30  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement