scorecardresearch
 

Flipkart सेल में ₹10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले!

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ₹10 हजार से कम कीमत में कई स्मार्टफोन पर शानदार डील मिल रही है. अगर आप कम बजट में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो BOLTT EVO, Ai+ Pulse 2 और Realme C61 जैसे फोन आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

Advertisement
X
कम कीमत में दमदार फीचर्स वाले 3 बजट स्मार्टफोन! (Photo: AI)
कम कीमत में दमदार फीचर्स वाले 3 बजट स्मार्टफोन! (Photo: AI)

अगर आप इस फेस्टिवल सीजन फोन खरीदने का सोच रहे हैं और कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में आपको कई शानदार डील्स देखने को मिलेंगी. आज हम आपको टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत कम है, लेकिन फीचर्स के मामले में ये फोन काफी दमदार हैं.

जानिए बेस्ट स्मार्टफोन डील ₹10 हजार से कम कीमत में

Realme C61

Realme का ये स्मार्टफोन सिर्फ नाम का बजट फोन नहीं है. इसके स्पेसिफिकेशन कीमत के हिसाब से काफी अच्छे हैं. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.745 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. इतनी कीमत में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलना अच्छी बात है.

Photo: Flipkart

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे नॉर्मल इस्तेमाल में आप लंबे समय तक चला सकते हैं. कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP का रियर कैमरा मिलता है, जो अच्छी और डिटेल वाली फोटो क्लिक करने में मदद करता है.

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें T612 Octa Core प्रोसेसर मिलता है. नॉर्मल काम के लिए यह प्रोसेसर आसानी से फोन को हैंडल कर सकता है.

Advertisement

Flipkart सेल में इस डिवाइस की कीमत में भी भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. सेल से पहले इसकी कीमत ₹8,999 थी, लेकिन सेल में यह ₹7,249 में मिल रहा है.

Ai+ Pulse 2

इस स्मार्टफोन में मल्टीमीडिया कंजम्पशन के लिए आपको 6.745 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. इससे फोन चलाने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने का एक्सपीरियंस अच्छा रहता है. इतनी कम कीमत में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फीचर मिलना इसे खास बनाता है.

Photo: Flipkart

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिससे आप अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में फोन को लंबे समय तक चला सकती है. इसकी मदद से आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं होती है.

डेली टास्क को हैंडल करने के लिए इसमें T7250 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है, जो नॉर्मल इस्तेमाल और रोज के काम को आसानी से संभाल सकता है. कीमत की बात करें तो Flipkart सेल के दौरान इसकी कीमत में गिरावट हुई है. सेल से पहले यह फोन ₹10,999 में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत ₹8,999 हो गई है.

Advertisement

BOLTT EVO

कम कीमत में दमदार फीचर्स देने वाला ये स्मार्टफोन है. इसमें आपको 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. इसकी मदद से फोन में सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और दूसरे काम करने में अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा मिलता है, जिसकी मदद से आप अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं. इसमें AI नाइट मोड भी दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसकी मदद से एक बार चार्ज करने के बाद आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन डेली के टास्क को आसानी से संभाल सकता है, क्योंकि इसमें T7250 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है.

Flipkart Big Billion Days सेल में इस फोन पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. इसकी MRP ₹17,999 है, लेकिन डील में इसे ₹8,999 में खरीदा जा सकता है.

अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो Flipkart की सेल में ये डील्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं. कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन वाले ये स्मार्टफोन बजट में फोन खरीदने वालों के लिए काम के हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement