भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब IPL में एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले युवराज सिंह अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे. इसी बीच युवराज सिंह के IPL करियर की यादें ताजा की हैं, जिसमें उनका अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ सफर देखने को मिलता है.
पंजाब किंग्स से शुरू हुआ IPL का सफर
युवराज सिंह IPL के शुरुआती सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे. युवराज 2008 से 2010 तक इस टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद 2018 में भी वह पंजाब की टीम के लिए दोबारा खेले.
यह भी पढ़ें: IPL में सिक्सर किंग युवराज सिंह की धमाकेदार एंट्री, इस टीम की बदलेंगे किस्मत!
पंजाब की कप्तानी करते हुए भी युवराज ने अपनी छाप छोड़ी और टीम को कई यादगार पल दिए. 2008 में युवराज की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब सेमीफाइनल में पहुंची थी.
He's done it all, won it all 🔥 Yuvi Paa is coming to Dilli 💙❤️ https://t.co/VVhjYwgEOs
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
पुणे से लेकर RCB तक दिखाया दम
2011 और 2013 में युवराज सिंह पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेले. इसके बाद 2014 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा बने. RCB के लिए खेलते हुए युवराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स से क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2014 की नीलामी में युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था.
यह भी पढ़ें: AFG VS BAN: इस अफगानी क्रिकेटर को मिलना चाहिए ऑस्कर! मैदान पर एक्टिंग देख याद आ गए गुलबदीन नायब, VIDEO
दिल्ली और हैदराबाद की टीमों से भी जुड़े
युवराज सिंह 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जाना जाता है. 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को रिकॉर्ड 16 करोड़ में टीम में शामिल किया था.
इसके बाद 2016 और 2017 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे. अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए युवराज ने IPL में अपनी एक खास पहचान बनाई.
"𝘐𝘵 𝘩𝘢𝘴𝘯'𝘵 𝘩𝘢𝘱𝘱𝘦𝘯𝘦𝘥 𝘪𝘯 𝘵𝘩𝘦 𝘱𝘢𝘴𝘵, 𝘥𝘰𝘦𝘴𝘯'𝘵 𝘮𝘦𝘢𝘯 𝘪𝘵 𝘤𝘢𝘯'𝘵 𝘩𝘢𝘱𝘱𝘦𝘯 𝘪𝘯 𝘵𝘩𝘦 𝘧𝘶𝘵𝘶𝘳𝘦." 💪 https://t.co/7aEUdBspNF
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले युवराज
युवराज सिंह के IPL करियर में मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है. वह 2019 में मुंबई की टीम के लिए भी खेले. इस तरह IPL में युवराज का सफर कई बड़ी फ्रेंचाइजी से होकर गुजरा.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद पैचअप... पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किसे किया MISS? इंस्टाग्राम स्टोरी से मची सनसनी
कैसा रहा युवराज का IPL करियर?
A champion. A leader. 𝐀 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫. 🐅🔥 The legend who inspired generations is ready to shape Dilli's legacy. Welcome home, Yuvi paa! 💙❤️ https://t.co/i7A77rv2tJ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
युवराज सिंह ने IPL में 2 हैट्रिक ली हैं. ये दोनों हैट्रिक 2009 के सीजन में दक्षिण अफ्रीका में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए ली गई थीं. वह IPL के किसी एक सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.
युवराज सिंह ने अपने करियर के दौरान दो बार IPL ट्रॉफी जीती है.
• 2016 IPL खिताब: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती, जिसमें उन्होंने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया.
• 2019 IPL खिताब: मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहते हुए अपनी दूसरी IPL ट्रॉफी जीती.
अब कोच बनकर नई जिम्मेदारी
युवराज 7 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए उनका जुनून अभी भी खत्म नहीं हुआ है. पिछले कुछ सालों में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेन कर चुके हैं. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा उन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम हैं.
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह तीनों ने खुलासा किया था कि कोरोना के वक्त युवराज ने इन तीनों खिलाड़ियों को अपने घर मे रखा और प्रैक्टिस भी करवाई.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में मिली मंजूरी, अब BCCI से आस... अनाया बांगड़ का सपना होगा पूरा?
संजू सैमसन को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले युवराज ने खुद फोन कर के उनको गाइड करने को बोला और संजू की बल्लेबाजी पर काम किया. इस बात का खुलासा खुद संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू के दोरान किया. जिसका नतीजा रहा की संजू सैमसन को इस टी20 वर्ल्ड कप ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला.
युवराज सिंह आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ऋषभ पंत, प्रियांश आर्य और अब्दुल समद को ट्रैनिंग देते हुए भी नजर आए थे. यहां तक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी बचपन से युवराज के फैन रहे हैं.
अब युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के साथ असिस्टेंट और बैटिंग कोच के तौर पर नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. फैन्स को उम्मीद होगी कि युवराज की कोचिंग में टीम के बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे.
(रिपोर्ट- विजय सिंह)