ऋषभ राजेंद्र पंत एक भारतीय क्रिकेटर (Rishabh Pant) हैं. ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेजतर्रार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. उनका पूरा नाम ऋषभ राजेंद्र पंत है और उनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था.
ऋषभ पंत ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली की टीम से की. उन्होंने 2016 के अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और जल्द ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए.
पंत ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर खुद को साबित किया. 2021 में गाबा टेस्ट में उनकी मैच जिताऊ पारी को आज भी याद किया जाता है.
पंत ने 2017 में टी20 और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. हालांकि, उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का असली जलवा टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा देखने को मिला है. टी20 और वनडे में वह अपने प्रदर्शन को लगातार सुधार रहे हैं.
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने कई मैचों में अपनी टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं और बाद में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी बने.
2022 के अंत में ऋषभ पंत का एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं. लेकिन उनके जज्बे और मेहनत के कारण वे तेजी से रिकवरी किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. 2025 आईपीएल सीजन के लिए 21 जनवरी को ऋषभ को टीम का कप्तान घोषित किया गया ( 2025).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RishabhPant17 हैं. उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज Rishabh Pant के नाम से है. वह इंस्टाग्राम पर rishabpant यूजरनेम से एक्टिव पर हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. जिसका पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा. टेस्ट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में है. यहां टीम इंडिया ने अब तक तीन टी20 खेले और तीनों ही जीते. 2019 और 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों जीत चेस करते हुए मिली हैं. सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब अपने फेवरेट ग्राउंड पर नजरें गड़ाए हुए है.
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए इस मैच के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ी इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.
अभिषेक पोरेल इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने शानदार शतक जड़ा. हालांकि, इस शतक को लगाने के बाद वह मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे. जिसका वीडियो फैन्स के बीच वायरल भी हुआ था.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले दो बड़े सवाल हैं. क्या ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा समय रहते फिटनेस हासिल कर पाएंगे, साथ ही मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने के पीछे चयनकर्ताओं की क्या रणनीति है? शमी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है.
युवराज सिंह के IPL करियर में पंजाब किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस तक कई फ्रेंचाइजी शामिल रही हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ असिस्टेंट और बैटिंग कोच की नई भूमिका में उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.
रोहित शर्मा इन दिनों अपने खेल से ज्यादा टेलीविजन शो के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं. रोहित ने हाल ही में अपने शो पर कई मजेदार खुलासे किए हैं. रोहित ने अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कई अहम बातों का जिक्र किया.
टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी निजी जिंदगी और साथी खिलाड़ियों को लेकर कई मजेदार खुलासे किए. शादी के सबसे यादगार तोहफे पर उन्होंने कहा कि ससुर ने उन्हें पत्नी का हाथ दिया था. वहीं, जसप्रीत बुमराह को डॉक्टर, युवराज सिंह को हेडमास्टर और ऋषभ पंत को बेबीसिटर बताया. रोहित के इन दिलचस्प जवाबों ने शो में हंसी और पुरानी यादों का रंग भर दिया.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत चोट के कारण शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। सितंबर में ईरानी कप के दौरान उनके बाएं हिस्से में खिंचाव आया था। BCCI ने उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को इंडिया ए की टीम में शामिल किया है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए टीम के शुरुआती दो मैचों से वह बाहर हो गए हैं. पंत की जगह टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को जगह मिली है.
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने वाले ऋषभ पंत को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा. नए हेड कोच सौरव गांगुली ने साफ किया है कि पंत कां उतर सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स में कप्तानी के दौरान टॉप ऑर्डर में खेलने की इच्छा रखने वाले पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
युवा खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज खुद को बड़े मंच पर साबित करने का महत्वपूर्ण मौका होगी. वहीं सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी लय और मैच फिटनेस हासिल करने का अहम जरिया बन सकती है.
रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान देने का काम किया. 1 से 5 अक्टूबर तक खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.
शेष भारत और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला 1 अक्टूबर से श्रीनगर में शुरू हुआ. इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज उमर नाजिर मीर चर्चा में रहे, जिन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में शेष भारत के कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान सरफराज खान को आउट किया.
ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की वनडे टीम से बाहर होने पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि टीम में जगह नहीं मिलने पर बुरा लगता है, लेकिन वापसी के लिए मेहनत जारी रखना जरूरी है.
ईरानी कप के लिए शेष भारत (Rest of India) की टीम में बड़ा नाम जुड़ा है. बंगाल के मौजूदा हेड कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को टीम का बैटिंग कोच बनाया गया है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी. यह शुक्ला का पहला BCCI असाइनमेंट होगा.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पेन ने बताया कि पुजारा की शानदार एकाग्रता और डिफेंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परेशानी बनते थे.
ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर चुना गया है. पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. लंबे समय से T20I से बाहर और ODI में लगातार नजरअंदाज होने के बाद उनके लिमिटेड ओवर्स पर सवाल उठ रहे हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद पंत चयनकर्ताओं की पसंद नहीं बने. ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. पंत अब ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे. हालांकि उनका वनडे करियर खत्म हुआ है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी और आगे मौके बन सकते हैं.
ऋषभ पंत ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे. 1 अक्टूबर से श्रीनगर में होने वाले मुकाबले में उनका सामना रणजी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर से होगा. सरफराज खान को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि आकाश दीप को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है. पिछले रणजी सीजन के टॉप चार रन-स्कोरर्स को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 27 सितंबर से तीन ओडीआई मुकाबले खेलने हैं. फिर भारत मेहमान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा लेगा. इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है.