अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. उन्होंने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी, पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने 6 अक्टूबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया.
दिसंबर 2017 में, उन्हें न्यूजीलैंड में आयोजित 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था.
जनवरी 2018 में 2018 आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5.5 मिलियन रुपये में खरीदा था. 12 मई 2018 को उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. फरवरी 2022 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था. 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में, उन्होंने 14 मैच खेले, जिसमें कुल 426 रन बनाए.
पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा बल्ले से लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक आईसीसी के टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. लेकिन उनकी तुलना लगातार इंग्लैंड के हैरी ब्रूक से की जाती रही है.
युवराज सिंह का मानना कि भारतीय टीम में पहले से कई बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं है. हालांकि, युवराज सिंह ने मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को जल्द ही वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा.
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में भी अवसर मिलना चाहिए. युवराज ने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द टीम में जगह मिल सकती है. उन्होंने अभिषेक की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को दिया.
गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की 'निर्दयी' क्रिकेट की फिलॉसफी ऑकलैंड में सवालों के घेरे में आ गई. जिस वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पिछले मैच में पावरप्ले में 118 रन ठोककर इतिहास रचा, उसे ही बाहर बैठा दिया गया. ईशान किशन की वापसी हुई, लेकिन भारत की शुरुआत पांच गेंदों में दो विकेट गंवाकर हुई. न्यूजीलैंड के 260 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने टीम इंडिया बिखर गई. अब सवाल है- वैभव को हटाकर गंभीर ने आखिर हासिल क्या किया?
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला सवालों में है. 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 87 रन से हार गई. अब गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो में जानें स्कोर कार्ड में कौन आगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त बना चुकी है. अब टीम इंडिया की नजरें चौथा मुकाबला जीतकर बढ़त 4-0 करने पर हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री पर भारतीय बल्लेबाजों का तूफान देखने को मिल सकता है. भारत का इस साल टी20 में रन रेट 10.45 है, जबकि न्यूजीलैंड 9.37 के रन रेट से रन बना रहा है. वेलिंगटन में 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवरों में हासिल करने के बाद भारतीय टीम की नजर एक और धमाकेदार प्रदर्शन पर होगी.
भारतीय स्टार रवींद्र जडेजा 1683 दिनों बाद टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग की नंबर-1 कुर्सी से उतर गए. साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर यह ताज छीन लिया. जानसेन टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंचे.अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज शतक जड़कर T20I बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 वापस हासिल कर लिया.टेम्बा बावुमा भी टेस्ट बल्लेबाजी में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ दिया, वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग में अपना दम दिखाया और संजू सैमसन भी दावेदार हैं. अब ईशान किशन की वापसी पर किसे बाहर बैठना पड़ेगा? टीम इंडिया के सामने चयन, बल्लेबाजी क्रम और रोटेशन पॉलिसी से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. टीम इंडिया में मचेगी खलबली!
संजू सैमसन... वेलिंगटन में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे, पर सफल नहीं रहे. संजू ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपनी बैटिंग पोजीशन की कुर्बानी दी, लेकिन खुद वो चल नहीं पाए. लेकिन इन सब के बीच यह बात माननी चाहिए कि संजू कहीं से 'फ्लॉप' साबित नहीं हो जाते और ना ही उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने चाहिए.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने अभिषेक शर्मा के शॉट पर बाउंड्री बचाने के लिए हवा में छलांग लगा दी. टीम इंडिया ने मैच जीता, लेकिन फिलिप्स की शानदार फील्डिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया.
दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे तो हर तरफ यह सवाल उठने लगा था कि क्या अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा. ईशान किशन के चोटिल होने के बावजूद वैभव पर दबाव साफ था, क्योंकि अगर इस मैच में उनका बल्ला नहीं चलता तो टीम कॉम्बिनेशन बदलने या ईशान के फिट होने पर उनका पत्ता कट सकता था.
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 38 गेंदों पर कुल 113 रन बनाए जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे. अभिषेक की इस पारी के बाद उन्हें वनडे टीम में शामिल करने की वकालत की जा रही है. अगले साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक को टीम में शामिल किया जाता है या नहीं?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में भारतीय टीम की धमाकेदार जीत के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कई दिलचस्प खुलासे किए. अभिषेक ने बताया कि मुकाबले से एक दिन पहले वैभव ने उनसे कहा था कि वह फिल्म भाग मिल्खा भाग के डायलॉग की तरह मैदान पर अपना दम दिखाएंगे. वैभव ने भी माना कि इस बार उन्होंने अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी पर भरोसा किया और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया.
वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज़ 13.2 ओवरों में ही 199 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की इस आतिशी बैटिंग की तारीफ पाकिस्तान में भी जमकर हो रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके मेंटर युवराज सिंह ने मजाक में कहा कि अभिषेक अब तक 12 गेंदों में अर्धशतक नहीं बना पाए।
अभिषेक शर्मा आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले अभिषेक ने ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया. ईशान चोट के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेल पाए थे.
वेलिंगटन में खेले गए टी20 में न्यूजीलैंड को हरोने के बाद वैभव सूर्यवंशी का फैन्स को ऑटोग्राफ देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए क्या है वीडियो में.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद उनके मेडिटेशन सेलिब्रेशन पर साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने मजेदार चुटकी ली।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले चौथे टी20 मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं. मैच में 40 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. यह न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज के किसी मैच में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड होगा. भारत पांच मैचों की सीरीज में शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है.
भारत की टी20 बैटिंग अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां 35 गेंदों में शतक भी सामान्य लगने लगा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने महज 7.1 ओवरों में 133 रन जोड़कर तहलका मचा दिया. आखिर भारतीय बल्लेबाजों की इस विस्फोटक ताकत के पीछे क्या राज है? कैसे आईपीएल और टी20 की लगातार प्रैक्टिस ने भारत के खेलने का अंदाज बदल दिया है?