दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) दिल्ली में स्थित एक फ्रैंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है. इस फ्रैंचाइजी का स्वामित्व जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास है (Co-owners GMR Group and JSW). टीम का घरेलू मैदान नई दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम है (Delhi capitals Home ground). कैपिटल्स 2020 में अपने पहले आईपीएल फाइनल में नजर आए थे.
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के ऑक्शन में डीसी ने केएल राहुल के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए, जो आईपीएल 2025 मेगा नीलामी का सबसे बड़ा सौदा था.
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर टीम एंथम, "खेलो फ्रंट फुट पे" गाया था. दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2012 में YouTube पर अपना एक गाना "मुंडे दिल्ली के" लॉन्च किया. आईपीएल के 2016 सीजन के लिए उनका एंथम, "धुआंदार दिल्ली" यूट्यूब पर जारी किया गया था, जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया था. 2018 में, उन्होंने "दिल दिल्ली है, अब धड़केगा" शीर्षक से एक और थीम गीत जारी किया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2019 सीजन का थीम गीत "रोर मचा" था जिसे अमित त्रिवेदी ने गाया था (Delhi capitals team anthems).
इस साल आईपीएल का ऑक्शन दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा. पिछले कुछ सालों से विदेशों में ऑक्शन होते रहे हैं. लेकिन एक बार फिर भारत में ऑक्शन की वापसी हो गई है. बीसीसीआई के इस फैसले से फैन्स भी बेहद खुश हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप और आपराधिक धमकी के मामले में चुंचुड़ा कोर्ट से जमानत मिल गई है. 11 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद पोरेल ने 36 दिन जेल में बिताए.
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स से अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को ट्रेड के जरिए वापस टीम में शामिल किया. इसके बदले चाइनामैन कुलदीप यादव लखनऊ चले गए.
राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई. लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सावधानी से गाड़ी चलाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है.
केएल राहुल के IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की अटकलों पर अब विराम लग गया है. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने राहुल को 'क्लच प्लेयर' बताते हुए अधूरे काम का जिक्र किया. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह अगले सीजन का इंतजार नहीं कर सकते. इससे उनके दिल्ली के साथ बने रहने की तस्वीर साफ हो गई है.
दिल्ली कैपिटल्स ने हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. केकेआर और सीएसके के अलावा दिल्ली भी हार्दिक पंड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की रेस में बनी हुई हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक-मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है. 23 वर्षीय पोरेल 2023 में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर DC से जुड़े थे और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई.
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप में मंगलवार को हुगली से गिरफ्तार किया गया. मेडिकल छात्रा की शिकायत पर मोगरा थाने में मामला दर्ज हुआ था. FIR में पीड़िता ने प्राइवेट पलों को रिकॉर्ड करने, प्रताड़ित करने और जबरन अलग रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया था.
19 सीजन बीत जाने के बावजूद दिल्ली अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. पिछले दो सीजन में भी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी और आईपीएल 2026 में छठवें स्थान पर रही. ऐसे में मौजूदा सपोर्ट स्टाफ को हटाकर एक नई प्लानिंग के साथ टीम को आगे बढ़ाने की बात हो रही है.
आशुतोष शर्मा का यह प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. आईपीएल में वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने गेंद से भी मैच जिताने की क्षमता दिखाई है. अगर वह भविष्य में इसी तरह उपयोगी गेंदबाजी करते रहे, तो उनकी भूमिका सिर्फ एक बल्लेबाज तक सीमित नहीं रहेगी.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई दमदार पारियां खेलने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को रेप मामले में अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. यह मामला अभिषेक के क्रिकेट करियर पर भी नकारात्मक असर छोड़ सकती है.
राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने खिलाड़ियों की फील्डिंग पर जमकर नाराजगी जताई. कैफ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलना है तो मैदान पर ज्यादा सतर्क और तेज़ बनना होगा.
हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स जाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों फ्रेंचाइजियों ने पंड्या को लेकर अपना बयान दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या हार्दिक अब भी आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस में खेलते दिखेंगे.
आईपीएल 2026 के बाद हुए चर्चित ट्रेड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आवेश के अनुसार, दिल्ली को अनुभवी बल्लेबाज मिला है, जबकि लखनऊ की गेंदबाजी को कुलदीप यादव से मजबूती मिलेगी. अब एलएसजी के नए कप्तान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
Rishabh Pant-Kuldeep Yadav Trade: IPL 2026 के बाद हुए बड़े ट्रेड में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स लौट गए, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए. LSG तेज गेंदबाज आवेश खान ने इसे दोनों टीमों के लिए फायदेमंद सौदा बताया. उनका मानना है कि इकाना स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री पर कुलदीप की स्पिन टीम के लिए बड़ा हथियार साबित होगी. अब LSG के सामने नए कप्तान का चयन सबसे बड़ा सवाल है.
अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद फोन कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की पुष्टि की. दो कॉल मिस करने के बाद रात को जब अक्षर ने वापस फोन किया तो पंत ने उत्साहित होकर कहा, भाई कन्फर्म हो गया, मैं वापस आ रहा हूं.
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी पक्की होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन शब्दों का विदाई संदेश शेयर किया. IPL 2025 से पहले 27 करोड़ रुपये में LSG से जुड़े पंत का दो साल का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. अब वह 15 करोड़ रुपये में दिल्ली लौटे हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ का हिस्सा बन गए हैं.
आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत हमेशा उनके बड़े नाम से तय नहीं होती है. कई बार ऑक्शन की रणनीति, टीमों की जरूरत और खिलाड़ियों की फिटनेस करोड़ों की कमाई को कुछ ही समय में काफी कम भी कर देती है. ऋषभ पंत के ताजा ट्रेड के बीच नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर, जिनकी आईपीएल सैलरी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
दिल्ली कैपिटल्स का विकेटकीपर बल्लेबाज मुसीबत में हैं, उन पर शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं. हुगली जिले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में अपनी टीम से जोड़ा था. लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ऋषभ पंत का सफर केवल दो सीजन तक ही रहा. अब ऋषभ आईपीएल में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे.