रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, (Royal Challengers Bangalore) बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है. इसकी स्थापना 2008 में यूनाइटेड स्पिरिट्स द्वारा की गई थी और इसका नाम कंपनी के शराब ब्रांड रॉयल चैलेंज के नाम पर रखा गया था (RCB founded by United Spirits).
अपनी स्थापना के बाद से, टीम ने अपने घरेलू मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले हैं (RCB home ground). 2008 में RCB के कप्तान राहुल द्रविड़ थे. 2011 से 2021 तक विराट कोहली इसके कप्तान रहे (RCB captain). इस टीम ने आईपीएल में 263/5 का उच्चतम स्कोर और 49 का निम्नतम स्कोर, दोनों का रिकॉर्ड बनाया है.
2008 में हुई नीलामी में बैंगलोर फ्रेंचाइजी को विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था (Vijay Mallya purchased RCB). 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू करीब 595 करोड़ (US$79 मिलियन) था (RCB brand value).
2008 सीज़ के लिए टीम का थीम सॉन्ग "जीतेंगे हम शान से" था. टीम सॉन्ग, "गेम फॉर मोर" 2009 सीजन के लिए बनाया गया था जिसका संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया. एक नया गीत, "हियर वी गो द रॉयल चैलेंजर्स" 2013 सीजन के लिए बनाया गया था और 2015 तक इस्तेमाल किया गया था. "प्ले बोल्ड" गीत सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया था और 2016 में लॉन्च के दौरान जारी किया गया था (RCB theme song).
आईपीएल 2025 सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज को 12.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. साथ ही ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को ही रिटेन किया. इस सीजन के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया गया.
साल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रही थी. अब आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले आऱसीबी की टीम एक बार फिर चैम्पियन बनने के लिए कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. कुछ समय पहले भी उन्होंने अपने डांस का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी.
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के हमशक्ल कार्तिक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. RCB की जर्सी पहने कार्तिक का यह वीडियो करवा चौथ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. वीडियो पर फैन्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. जानिए पूरी कहानी.
WPL Auction 2027 Highlights:: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जोरदार बारिश देखने को मिली. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया.
एमएस धोनी ने टीम के हालिया प्रदर्शन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कागज पर आपकी टीम कितनी अच्छी है, यह उतना मायने नहीं रखता. सबसे जरूरी यह है कि आप उस खास दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि अगले सीजन में उनकी भागीदारी का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा।
भारतीय क्रिकेटर एस मेघना (सब्भिनेनी मेघना) ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है. उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. मेघना ने आखिरी बार 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वह WPL में भी तीन सीजन खेलीं.
तीन साल के लंबे इंतजार बाद एक बार फिर देश की सरजमीं पर आईपीएल मिनी ऑक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है. मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू पर मुहर लग गई है, जिससे सभी दस फ्रेंचाइजी और करोड़ों क्रिकेट फैन्स की धड़कनें तेज हो गई हैं.
आरसीबी के लिए एक साथ मैदान पर चौके-छक्के की झड़ी लगाने वाले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आते रहे हैं. लेकिन हाल ही में कोहली को लेकर डिविलियर्स ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.
आईपीएल में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए साथ खेलते हुए दोनों के बीच गहरा रिश्ता बना. लेकिन डिविलियर्स ने हाल ही में बताया कि पहली मुलाकात में उन्हें युवा विराट घमंडी और मगरूर लगे थे. हालांकि, उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही. डिविलियर्स के मुताबिक, विराट का जबरदस्त आत्मविश्वास उनकी सफलता की बड़ी वजह बना.
युवराज सिंह के IPL करियर में पंजाब किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस तक कई फ्रेंचाइजी शामिल रही हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ असिस्टेंट और बैटिंग कोच की नई भूमिका में उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.
16 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे यश दयाल की उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है. RCB को IPL 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दयाल अब रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं.
भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर नीली जर्सी में भारतीय टीम के लिए गेंद से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हो गई है. बीसीसीआई के इस फैसले से फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी ने उनके आलोचकों को प्रदर्शन से जवाब दे दिया है. 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर होने के बाद उनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन 36 साल की उम्र में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत स्विंग गेंदबाजी के दम पर वापसी की. आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन और अनुभव ने उन्हें फिर राष्ट्रीय टीम का दावेदार बनाया.
आईपीएल में बतौर कप्तान बैक टू बैक सफलता के बाद अब रजत पाटीदार का अगला लक्ष्य इंडिया-ए के लिए प्रभावी प्रदर्शन करना है. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए शानदार खेल दिखाकर रजत पाटीदार भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे.
मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक विलियम्स को नई जिम्मेदारी मिली है. वह लिसा कीटली की जगह लेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक सीजन बाद पद छोड़ा. विलियम्स RCB को 2024 में WPL चैम्पियन बना चुके हैं और इंग्लैंड महिला टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं.
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें भरोसा था कि अगली दो सीरीज के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हो जाएगी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास हो गया कि अब चयनकर्ता उन्हें वापस बुलाने वाले नहीं हैं.
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उनका फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना है. अगर टीम इंडिया से बुलावा आता है, तो वे जरूर खेलेंगे.
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान क्रिकेट का आनंद लेने पर है, न कि टीम इंडिया में वापसी की चिंता पर. उन्होंने बताया कि भारत के लिए खेलने का सपना वह पहले ही पूरा कर चुके हैं. शानदार आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद उनका कहना है कि अगर दोबारा मौका मिला तो खुशी होगी, लेकिन यही अब उनका लक्ष्य नहीं है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए 312 मिलियन डॉलर (करीब ₹2,985 करोड़) की ब्रांड वैल्यू हासिल कर दुनिया की पहली 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली क्रिकेट टीम बनने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं, Houlihan Lokey की 2026 रिपोर्ट के मुताबिक IPL की बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती और सबसे मूल्यवान खेल लीगों में शामिल करती है
RCB के कप्तान रजत पाटीदार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.इंदौर पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0 यानि Say No To Drugs अभियान में रजत ने नशे के खिलाफ जागरूकता मैराथन में हिस्सा लेकर युवाओं को बड़ा संदेश दिया.