पंजाब किंग्स (Punjab Kings) एक भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइज़ी टीम है, जो मोहाली, पंजाब में स्थित है. यह टीम 2008 में IPL की स्थापना के समय बनाई गई थी और पहले इसका नाम "किंग्स इलेवन पंजाब" (KXIP) था. 2021 में इसका नाम बदलकर "पंजाब किंग्स" कर दिया गया.
टीम का स्वामित्व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, उद्योगपति नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पॉल के पास है. यह समूह मिलकर टीम का संचालन करता है और इसके विभिन्न व्यापारिक फैसले लेता है.
20 फरवरी 2008 को मुंबई में आयोजित एक नीलामी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम को डाबर समूह के मोहित बर्मन ने 46% भागीदारी, वाडिया समूह के नेस वाडिया ने 23% भागीदारी, प्रीति जिंटा ने 23% भादीगारी के साथ खरीदा था. इस समूह ने मताधिकार हासिल करने के लिए कुल 76 मिलियन डॉलर का भुगतान किया था (Punjab Kings co-owners).
2010 में आईपीएल ने किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के फ्रेंचाइजी अनुबंधों को समाप्त करने की घोषणा की थी. यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा और उच्च न्यायालय की भागीदारी से किंग्स इलेवन पंजाब को बहाल किया गया था (Punjab Kings expulsion from the IPL and return).
आईपीएल 2021 सीजन तक पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल थे. IPL 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान चुना गया.
आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब किंग्स के लिए 26.75 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे. इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में हासिल किया. युजवेंद्र चहल 18 करोड़ रुपये में खरीदा.
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.
आईपीएल 2026 जितना ज्यादा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाएगा, उतना ही सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और विवाद के लिए भी याद रखा जाएगा. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैन्डल पर एक वीडियो जारी कर के ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुल के बात की.
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 44 पोस्ट बची हैं. उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन फैन्स इसे सोशल मीडिया क्लीनअप मान रहे हैं.
7 मैच तक अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. लगातार 15 बदलाव, श्रेयस अय्यर की गिरती फॉर्म, ओपनिंग जोड़ी की नाकामी और युजवेंद्र चहल के सीमित उपयोग ने टीम की लय बिगाड़ दी. शानदार शुरुआत के बावजूद पंजाब का सीजन निराशा में खत्म हुआ.
आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सपना चकनाचूर हो गया.
अर्जुन तेंदुलकर को 23 मई को IPL 2026 में पहली बार मौका मिल ही गया. अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू पर शानदार गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के एक अहम मुकाबले में 23 मई को 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ पंजाब को जीत दिलाई बल्कि टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है.
अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की झलक आखिरकार फैन्स को देखने को मिल ही गई. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया. इस दौरान अर्जुन अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लेते, यदि पंत ने आसान सा कैच नहीं टपकाया होता.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2026 के एक अहम मुकाबले में 23 मई को सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोक दिए. यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था, लेकिन शायद सबसे खास भी.
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का गणित बेहद रोमांचक हो चुका है. सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी मुकाबलों पर टिकी हैं. राजस्थान रॉयल्स यदि मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो प्लेऑफ की पिक्चर पूरी तरह साफ हो जाएगी.
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, IPL: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हुईं. पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता. पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा था.
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में शराब छोड़ने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान चहल ने शराब छोड़ने, डिप्रेशन से जूझने और क्रिकेट से जुड़े हल्के-फुल्के किस्सों पर बात की.
पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज लखनऊ में आईपीएल का 68वां मैच खेला जाएगा. पंजाब के पास लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का बहुत अच्छा मौका है.
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने हाल ही में शराब छोड़ने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की. चहल ने हरलीन देओल के साथ पॉडकास्ट में खुलकर बातचीत की.
इन दिनों अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रोमांस के चर्चे हैं. अर्शदीप और समरीन पब्लिकली साथ आकर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं. हाल ही में लवबर्ड्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों कैजुअल लुक में नजर आए.
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. Sunrisers Hyderabad की Chennai Super Kings पर जीत के बाद Punjab Kings, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders अभी भी चौथे प्लेऑफ स्पॉट की दौड़ में बने हुए हैं. अब हर टीम की किस्मत दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट पर भी निर्भर करती नजर आ रही है.
IPL 2026 के मैच नंबर-61 में 17 मई को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. और इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंच गई.
विराट कोहली सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान पर अपने एटीट्यूड और एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं.17 मई को पंजाब किंग्स मुकाबले में एक बार फिर कोहली का वही अंदाज देखने को मिला, जब उनकी और हरप्रीत बराड़ की हल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
IPL 2026 में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में हुए मुकाबले में किंग कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. कोहली ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 37 बॉल पर 58 रन बनाए.
IPL 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार RCB की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बने. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कप्तानी संभाली.
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हुईं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को शानदार अंदाज में जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया.