सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलती है. इस टीम को SRH के संक्षिप्त नाम से जाना जाता है. फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व सन ग्रुप के कलानिधि मारन के पास है (Owner of SRH). इसकी स्थापना 2012 में डेक्कन चार्जर्स के समाप्त होने और उसकी नीलामी के बाद हुई (Deccan Chargers terminated by IPL). इस फ्रैंचाइजी का प्राथमिक घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद है, जिसकी क्षमता 55,000 है (SRH home ground).
डेक्कन क्रॉनिकल के दिवालिया होने के बाद सन टीवी नेटवर्क ने फ्रैंचाइजी को अपने कब्जे में ले लिया.
SRH के विभिन्न सत्रों में कई कप्तान रहे हैं, जिनमें डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, भुवनेश्वर कुमार, और एडन मार्करम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. टीम का कोचिंग स्टाफ भी हमेशा अनुभवी और रणनीतिक रूप से मजबूत रहा है, जिसमें ब्रायन लारा, टॉम मूडी और ट्रेवर बेलिस जैसे नाम शामिल रहे हैं.
टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल सीजन खेला, जहां वे प्लेऑफ में पहुंचे, और चौथे स्थान पर रहे. सनराइजर्स ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हराकर 2016 सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. टीम ने 2016 से 2020 तक हर सीजन में टूर्नामेंट के प्ले-ऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया है. 2015, 2017 और 2019 में 3 बार ऑरेंज कैप जीत चुके डेविड वार्नर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (Most runs for SRH).
साल 2025 आईपीएल के लिए हेनरिक क्लासेन पर सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपये खर्च किए. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया. हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़, पैट कमिंस को 18 करोड़, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को 14-14 करोड़ में रिटेन किया. इस सीजन के लिए पैट कमिंस को कप्तान चुना गया (IPL 2025).
8 मार्च 2013 को टीम जर्सी का अनावरण किया गया था, और जीवी प्रकाश कुमार द्वारा कंपोज किए गए टीम एंथम को 12 मार्च 2013 को जारी किया गया था. टीम के लोगो का अनावरण 20 दिसंबर 2012 को किया गया (SRH jersey, anthem, logo).
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली थी.
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से जमकर रिकॉर्ड तोड़े.
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में SRH के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर तहलका मचा दिया. मैच के बाद काव्या मारन ने वैभव से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
IPL 2026 में 29 गेंदों पर 97 रन ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर ने जमकर तारीफ की है. सचिन के ट्वीट पर युवा बल्लेबाज ने भावुक प्रतिक्रिया दी. इस पारी के दौरान उन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. 15 साल के बल्लेबाज ने गेल और वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने इस सीजन पावरप्ले में 490 रन बनाकर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. IPL प्ले ऑफ में 12 छक्के लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स ने SRH को हराकर IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. 97 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद कहा कि उनका फोकस रिकॉर्ड नहीं बल्कि टीम को ट्रॉफी जिताने पर है. RR अब इसी मैदान पर गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी और टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी.
SRH के खिलाफ 97 रन की तूफानी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका फोकस रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 की ट्रॉफी दिलाने पर है. युवा बल्लेबाज ने ये भी कहा कि शतक आगे भी बन सकते हैं, लेकिन इस समय सबसे जरूरी टीम की जीत है.
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा धमाका किया, जिसने रिकॉर्ड बुक तक हिला दी.वैभव आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए.
Hyderabad (SRH) vs Rajasthan (RR), IPL 2026 Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स ने जीता. अब राजस्थान का क्वालिफायर 2 में मुकाबला गुजरात से 29 मई को होगा. राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे.
आईपीएल 2026 के बुधवार को हुए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सनसनी मचा दी. उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए, लेकिन शतक से चूक गए. आउट होने के बाद काव्या मारन के ठंडे रिएक्शन पर सोशल मीडिया पर फैन्स नाराज हो गए. वहीं वैभव ने इस सीजन में कई बड़े IPL रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 एलिमिनेटर से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद पूरी तरह सतर्क है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कप्तान पैट कमिंस ने माना कि वैभव अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, इसलिए टीम ने उनके लिए Plan B और Plan C तैयार किया है. सूर्यवंशी इस सीजन 583 रन बना चुके हैं और SRH के खिलाफ शतक भी जड़ चुके हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत का भविष्य बताया, लेकिन साफ कहा कि वह अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं. गांगुली का मानना है कि वैभव को पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे. हालांकि उन्होंने T20 टीम में तुरंत मौका देने की वकालत की.
IPL 2026 Eliminator, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज (27 मई) मुल्लांपुर में होगी. लगातार हार के बाद वापसी करने वाली RR के सामने SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी और 6 मैचों की जीत की लय चुनौती बनकर खड़ी है. मुकाबले में ट्रेविस हेड-जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी-पैट कमिंस की टक्कर सबसे बड़ी नजर रहेगी.
2016 में एलिमिनेटर खेलकर आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद फिर इतिहास दोहराने के करीब है. सनराइजर्स हैदराबाद इकलौती टीम है, जिसने एलिमिनेटर मुकाबला खेलने के बावजूद ट्रॉफी उठाई.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले में सिर्फ चौकों-छक्कों की ही नहीं, बल्कि SRH की मालकिन काव्या मारन के रिएक्शन की भी जमकर चर्चा हुई.
18 मई 2026 को IPL मैच CSK और SRH के बीच चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा था. उसी दौरान साक्षी धोनी नज़र आईं, जिनकी कलाई पर करोड़ों की लग्जरी घड़ी थी. इस घड़ी का नाम Rolex Day Date 36 है. यह घड़ी अपने दिन और तारीख दिखाने वाले खास फीचर के लिए दुनियाभर में मशहूर है.
Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, IPL: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को हैदराबादी टीम ने 55 रनों से अपने नाम किया.
मशहूर सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. फैन्स के बीच खुशी का माहौल है, लेकिन दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.
गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सिर्फ अपनी स्थिति मजबूत नहीं की, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दे दिया. अब SRH को Qualifier-1 खेलने के लिए RCB के खिलाफ बेहद बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. इस बीच शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की शानदार फॉर्म ने GT को IPL 2026 की सबसे खतरनाक टीम बना दिया है.
IPL 2026 की प्रतिभाशाली टीमें अब फाइनल दौर में पहुंचने के लिए हर मुमकिन कोशिशों में लगी हैं. ऐसे में अंतिम चार के पायदान में पहुंचने की ये जंग नए नए मोड़ दिखा रही है. बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे का मुकाबला खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 180 रन बनाए. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में ही जीत हासिल करके अंतिम चार के पायदान में अपनी जगह पक्की कर ली है.
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बाद चेपॉक के दर्शकों को जोरदार अंदाज में जवाब दिया. उनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है