पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) से अपील की है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की तरह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में खेलने का अवसर देने पर विचार करे. अनाया को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने के लिए मंजूरी मिल चुकी है. अब उन्हें उम्मीद है कि भारत में भी उनके लिए रास्ता खुलेगा.
क्या बोलीं अनाया बांगड़?
25 साल की अनाया बांगड़ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'अगर BCCI ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाए, तो यह बहुत अच्छी बात होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय बोर्ड ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों के लिए महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने का रास्ता खोलेगा.'
यह भी पढ़ें: सरफराज खान को अनाया बांगड़ ने लगाया गले, फिर लगाए चौके-छक्के
अनाया ने पिछले साल BCCI से संपर्क कर महिला क्रिकेट में खेलने के लिए नियमों पर स्पष्टता मांगी थी, लेकिन उन्हें अब तक जवाब नहीं मिला है. इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख किया.
ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मिला रास्ता
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया को महिला क्रिकेट में वापसी का रास्ता दिया है. वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की प्रीमियर क्रिकेट इवेंट में खेल सकती हैं. हालांकि, महिला क्रिकेट की एलीट प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए उन्हें निर्धारित टेस्टोस्टेरोन स्तर संबंधी नियमों का पालन करना होगा. मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में उनकी इन शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगी.
यह भी पढ़ें: नई राह, नया जुनून और चेहरे पर मुस्कान... अनाया बांगड़ ने गोल्फ कोर्स में दिखाया जिंदगी का नया अंदाज
ICC के नियम भी हैं अहम
महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर भी नियम लागू हैं. ICC के 2023 के नियमों के तहत, पुरुष यौवन से गुजर चुकी ट्रांसजेंडर महिलाओं को इंटरनेशनल महिला क्रिकेट की एलीट श्रेणी में खेलने की अनुमति नहीं है.
घरेलू क्रिकेट में नियम संबंधित क्रिकेट बोर्ड की नीति पर भी निर्भर करती है. अनाया की अपील के बाद अब सवाल यह है कि BCCI भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट नीति बनाएगा या नहीं.